सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Dr UK Chaudhary: यमुना नदी की सफाई में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा दिल्ली सरकार का अभियान : डॉ यू .के. चौधरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Dr UK Chaudhary: यमुना नदी की सफाई में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा दिल्ली सरकार का अभियान : डॉ यू .के. चौधरी

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार यमुना नदी को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए 14 जून को यमुना रिवर फ्रंट क्लीनलीनेस कैंपेन 2026 शुरू करने जा रही है जिसकी खास बात यह है कि राजधानी का कोई भी नागरिक इसमें भाग लेकर यमुना की सफाई और संरक्षण की पहल से जुड़ सकता है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद इस मेगा सफाई अभियान का नेतृत्व करेंगी और यमुना के घाटों पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लेंगी। इस विषय पर बात करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने कहा कि यमुना नदी की साफ सफाई हेतु यह दिल्ली सरकार का बहुत ही प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ साफ सफाई करना ही नहीं बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। श्री चौधरी ने कहा कि साफ, निर्मल और अविरल यमुना का सपना तभी साकार होगा जब आम लोग भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और अपना सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय पहचान का एक अहम हिस्सा है और इसकी साफ सफाई करना दिल्ली की जनता की जिम्मेदारी। श्री चौधरी ने कहा कि यही वजह है कि दिल्ली सरकार अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की कोशिश कर रही है ताकि यमुना को स्वच्छ रखने की आदत सिर्फ एक दिन तक ना रहे बल्कि जन आंदोलन का रूप ले और रोजाना की जिंदगी में भी लोगों में यमुना नदी को साफ रखने की आदत बनी रहे। डॉ यू के चौधरी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां कर ली है और दिल्ली सरकार को पूरी उम्मीद है कि 14 जून का यह अभियान यमुना को स्वच्छ बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Advertisement

डॉ यूके चौधरी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *