सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Gurmeet Singh Sura: यमुना पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है ट्रिपल इंजन सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Gurmeet Singh Sura: यमुना पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है ट्रिपल इंजन सरकार : गुरमीत सिंह सूरा
-रविंद्र कुमार-

Advertisement
नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत विभिन्न घाटों पर आयोजित विशेष सफाई अभियान ने लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। हजारों स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने अभियान में भाग लेकर यमुना तटों से कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक हटाया तथा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस पहल को यमुना पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान की सराहना करते हुए भाजपा शाहदरा जिला के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिमी जिला के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि यमुना केवल जलधारा नहीं बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और आस्था की प्रतीक है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा यमुना तटों पर चलाया गया यह अभियान लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अच्छा प्रयास है।गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना भी आवश्यक है। इसके साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। जब तक लोग स्वयं जागरूक होकर नदी में कचरा फेंकने और प्रदूषण फैलाने से नहीं बचेंगे, तब तक स्थायी परिणाम प्राप्त करना कठिन होगा।उन्होंने कहा कि यमुना का प्रदूषण केवल पर्यावरणीय समस्या नहीं है बल्कि यह जनस्वास्थ्य और भविष्य की पीढ़ियों से जुड़ा विषय है। स्वच्छ यमुना से दिल्ली के पर्यावरण में सुधार होगा, जल संसाधनों का संरक्षण होगा और लोगों को बेहतर जीवन गुणवत्ता प्राप्त होगी। सूरा ने कहा कि यमुना पुनर्जीवन अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग इससे जुड़ सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से यमुना को पुनः स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *