सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायल

Reena Maheshwari: दिल्ली सरकार यमुना की साफ सफाई के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है : रीना माहेश्वरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Reena Maheshwari: दिल्ली सरकार यमुना की साफ सफाई के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है : रीना माहेश्वरी

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार द्वारा यमुना तट स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत राजधानी के 28 प्रमुख घाटों पर एक साथ व्यापक स्तर पर सफाई अभियान आयोजित किया गया। इसी विषय पर बात करते हुए अशोक नगर वार्ड की निगम पार्षद रीना माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करना, घाटों से कचरा हटाना और नदी को अविरल बनाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं व आम जनता ने हिस्सा लिया और घाटों की साफ सफाई की। माहेश्वरी ने बताया कि गीता कॉलोनी घाट, वज़ीराबाद घाट, कालिंदी कुंज और आईटी ओ सहित कुल 28 स्थानों को इस मेगा क्लीनिंग ड्राइव में कवर किया गया। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह 6 बजे से ही यमुना की सफाई का अभियान लगातार चला और सभी के सहयोग से सैकड़ों ट्रक कूड़ा यहां से एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया। माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली सरकार नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर ऐसे अभियान चलाती रहेगी और समय समय पर नागरिकों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार यमुना में गिरने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए, सीवेज प्रबंधन को मजबूत करने के लिए तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य कर रही है और इसके अंतर्गत 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति भी दी जा चुकी है। माहेश्वरी ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा और दिल्ली सरकार यमुना की साफ सफाई के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी यमुना के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और यमुना को साफ व स्वच्छ रखने में अपना योगदान देना होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *