सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Yamuna Cleaning: यमुना सफाई को लेकर सरकार की सक्रियता स्वागतयोग्य : सुशील तिवारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yamuna Cleaning: यमुना सफाई को लेकर सरकार की सक्रियता स्वागतयोग्य : सुशील तिवारी

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार):शाहदरा जिला भाजपा नेता सुशील तिवारी ने यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार को लेकर ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार की संयुक्त पहल से राजधानी में पर्यावरण सुधार की नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू की गई परियोजनाएं आने वाले समय में दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी। सुशील तिवारी ने कहा कि लंबे समय से दिल्ली की जनता यमुना को प्रदूषण मुक्त देखने की अपेक्षा कर रही थी और अब सरकार योजनाबद्ध तरीके से इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल शोधन प्रणाली और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से यमुना में गिरने वाले प्रदूषित पानी को नियंत्रित किया जा सकेगा। अमृत योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं से अनधिकृत कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सरकार की प्राथमिकता केवल विकास नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी है, जो एक सकारात्मक सोच को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि नजफगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (डीएसटीपी) स्थापित होने से यमुना में गिरने वाले दूषित पानी पर प्रभावी रोक लगेगी और लाखों लोगों को स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा। सूरा ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है, जिसकी स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सुशील तिवारी ने कहा कि यमुना दिल्ली की जीवन रेखा है और इसकी स्वच्छता बनाए रखने में समाज की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और नदी को प्रदूषित होने से बचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सरकार की यह मुहिम आने वाले समय में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल राजधानी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यमुना को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक बनें और नदी में कचरा या गंदगी न डालें। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के संयुक्त प्रयासों से यमुना को पुनः स्वच्छ और निर्मल बनाया जा सकेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *