सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर शी जिनपिंग की EU से अपील- एकतरफा ‘दादागीरी’ के खिलाफ साथ आओ

3 मिनट पढ़ें
शी जिनपिंग

ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर शी जिनपिंग की EU से अपील- एकतरफा 'दादागीरी' के खिलाफ साथ आओ

Advertisement

China on US Tariffs: चीन ने शुक्रवार (11 अप्रैल)  को यूरोपीय संघ से अपील की कि वे अमेरिका की “एकतरफा दबंगई” के खिलाफ साथ मिलकर काम करें. चीन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन से आने वाले कुछ सामानों पर 145% तक का भारी टैरिफ लगा दिया. इसके जवाब में यूरोपीय संघ ने भी कुछ टैक्स लगाने का फैसला किया था, लेकिन फिलहाल उन्होंने 20% टैक्स को 90 दिनों के लिए टाल दिया है.

चीन ने यह भी साफ कर दिया कि अगर अमेरिका ऐसे ही बिना सोच-विचार के कदम उठाता रहा तो वह भी पूरी तरह से व्यापार युद्ध के लिए तैयार है.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की ये अपील

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात के दौरान यह अपील की. सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शी जिनपिंग ने यूरोपीय संघ को भी चेतावनी दी कि उसे चीन के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि वे वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) के साथ बढ़ते व्यापार विवाद का सामना कर सकें.

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, “चीन और यूरोप को मिलकर अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और अमेरिका की एकतरफा धमकाने वाली नीतियों का मिलकर विरोध करना चाहिए.” उन्होंने पहले दिए गए अपने बयानों को दोहराते हुए यह भी कहा कि इससे न सिर्फ दोनों पक्षों के अधिकार और हित सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्याय और बराबरी को भी मजबूती मिलेगी.

स्पेन के प्रधानमंत्री ने कही ये बात

Advertisement

स्पेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार को लेकर चल रहे तनाव की वजह से यूरोपीय संघ और चीन के बीच सहयोग रुकना नहीं चाहिए. प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने माना, “स्पेन और यूरोप को चीन के साथ व्यापार में घाटा हो रहा है.” उन्होंने यह भी कहा, “हमें इस व्यापार तनाव को हमारे आपसी रिश्तों और भविष्य के सहयोग में रुकावट नहीं बनने देना चाहिए.”  स्पेन हर साल चीन से करीब 50 बिलियन डॉलर का सामान खरीदता है.

ब्रिटिश और जापानी प्रधानमंत्री ने भी जताई थी निराशा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच हाल ही में बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि ट्रेड वॉर से किसी को भी फायदा नहीं होगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह बैठक ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने ज्यादातर देशों से आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगा दिया है. इसके अलावा स्टील, एल्युमिनियम और कार के पार्ट्स पर 25% तक का टैक्स लगाया गया है.

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने पहले ही कहा था कि यह संभव नहीं लगता कि अमेरिका ब्रिटिश सामानों पर लगाए गए 10% टैक्स को हटाएगा. अब वे अमेरिकी राष्ट्रपति से यह गुज़ारिश कर रहे हैं कि ब्रिटिश कारों पर लगाए गए 25% टैरिफ को हटाया जाए. इस बीच जापान ने भी ऐलान किया है कि वह अमेरिका के साथ टैरिफ पर बातचीत के लिए अगले हफ्ते तक अपने आर्थिक मंत्री रयोसेई अकाजावा को भेजेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *