अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी एवं दिल्ली महिला आयोग के सहयोग से चल रही महिला पंचायत ने लक्ष्मी नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया गया । इस अवसर पर जमीन पर रहकर महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाली 121 महिलाओं को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर सहायक पुलिस आयुक्त नित्या राधाकृष्णन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं कभी भी अपने को कमजोर न समझे यदि आप को कभी भी कोई सताए तो आप तुरंत मुझे संपर्क करें हम आप की हर सम्भव मदद करेंगे। दिल्ली महिला आयोग के सदस्य फिरदौस खान ने भी महिलाओं को अपने लिए जीने का आह्वान किया क्योंकि महिलाएं सदैव परिवार और समाज के लिए जीती है और अपने लिए समय नहीं निकाल पाती। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट अमित मिश्रा ने भी आव्हान किया कि महिलाएं अपने अधिकारों को जाने और उनके हनन होने पर अपनी आवाज बुलंद करे । कार्यक्रम में शिक्षाविद सूफी वाजिद पूजा , गरिमा, मीनाक्षी, नेहा, सत्या, ज्योति, मोनिका, रीना भी उपस्थित रहे।



