सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

महिला सिपाही के साथ ट्रेन में हुए दरिंदगी, हाईकोर्ट ने Whatsapp मैसेज देख लिया सुओ मोटो, जानें मामले में अब तक क्या हुआ?

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

ट्रेन में महिला सिपाही से दरिंदगी, हाईकोर्ट ने Whatsapp मैसेज देख लिया सुओ मोटो, जानें मामले में अब तक क्या हुआ?

सरयू एक्सप्रेस ट्रेन के भीतर एक महिला सिपाही के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस ट्रेन के भीतर एक 45 साल की महिला सिपाही के लहूलुहान हालत में मिलने के बाद प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. महिला लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. ये मामला इतना गंभीर है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी है. हाईकोर्ट ने मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सुओ मोटो लेकर संडे को छुट्टी वाले दिन देर रात तक सुनवाई भी की.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर को रविवार (3 सितंबर) दोपहर 3 बजतक 25 मिनट पर व्हॉट्सअप पर लहूलुहान हालत में महिला सिपाही के साथ दरिंदगी का मैसेज आया. चीफ जस्टिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उसी दिन रात 9:00 बजे अपने आवास पर एक स्पेशल बेंच गठित करने का निर्देश दिया. बेंच के गठन के संबंध में एडवोकेट जनरल को भी सूचना दे दी गयी. चीफ जस्टिस के आवास पर सीजे प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की पीठ का गठन किया गया.

हाईकोर्ट के वकील राम कुमार कौशिक ने भी इस मामले में चीफ जस्टिस को एक लेटर देकर उनसे इसे पीआईएल के तौर पर स्वीकार किए जाने का अनुरोध किया था.

यूपी सरकार और रेलवे को दिए ये निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में सुओ मोटो लेकर खुद ही सुनवाई कर कुछ निर्देश जारी किए. कोर्ट ने मामले की जांच से जुड़े किसी सीनियर अफसर को पेश होने का आदेश दिया. यूपी सरकार और रेलवे को भी अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया. अगली सुनवाई के दौरान रेलवे की ओर से केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल को मौजूद रहने के लिए कहा गया. यूपी सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल मनीष गोयल, शासकीय अधिवक्ता ए के संड, एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट जेके उपाध्याय और एडिशनल चीफ स्टैंडिंग काउंसिल प्रियंका मिड्ढा को तलब किया गया. कोर्ट ने राज्य महिला आयोग से भी रिपोर्ट मांगी.

Advertisement

किसने की महिला सिपाही के साथ हैवानियत?

मनकापुर से अयोध्या जा रही सरयू एक्सप्रेस में सवार महिला सिपाही के साथ 28 अगस्त की रात हैवानियत हुई थी. 29 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लोगों ने महिला सिपाही को अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में देखा. महिला के सिर पर दो जगह फ्रैक्चर था, चेहरे पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था. पूरा चेहरा खून से लथपथ था.

लहूलुहान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. हालांकि घटना को छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. महिला सिपाही की ऐसी हालत किसने की, क्यों की… अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस जांच के बाद ही घटना के तह तक जा पाएगी.

कैसी है महिला सिपाही की हालत

महिला सिपाही की हालत काफी गंभीर स्थिति में बनी हुई है. महिला को अबतक होश नहीं आया है. लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल के आईसीयू में महिला का ईलाज चल रहा है. पीड़ित महिला सिपाही के साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है. सुल्तानपुर में तैनात महिला सिपाही की ड्यूटी अयोध्या के सावन मेले में लगी थी. मनकापुर से अयोध्या रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में वारदात को अंजाम दिए जाने का शक है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *