सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पालघर में महिला और उसके प्रेमी ने की आत्महत्या, रिश्ते को मंजूरी नहीं मिलने के डर से उठाया यह कदम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र के पालघर में युवती और उसके प्रेमी ने आत्महत्या की

पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक राहगीर ने रविवार को तलासरी इलाके में एक ऊंचाई वाले स्थान पर पेड़ से शवों को लटके देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. तलासरी के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 20 साल की युवती और 19 साल के उसके प्रेमी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार दोनों ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया क्योंकि उन्हें आशंका थी कि उनके परिवार उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक राहगीर ने रविवार को तलासरी इलाके में एक ऊंचाई वाले स्थान पर पेड़ से शवों को लटके देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. तलासरी के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

अधिकारी ने कहा कि दोनों को आशंका थी कि उनका परिवार उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देगा, इसलिए उन्होंने ‘आत्महत्या’ करने का फैसला किया और इलाके में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पालघर ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है.

Advertisement

पुलिस का जवान भी कर चुका है आत्महत्या

29 मार्च को महाराष्ट्र पुलिस के एक कांस्टेबल वैभव कदम ने खुदकुशी कर ली थी. वैभव कदम का शव निलजे और तलोजा स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर मिला था. रेलवे पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज किया था. पुलिस सिपाही कदम इंजीनियर अनंत कर्मूसे पिटाई प्रकरण के दौरान पूर्व राज्य मंत्री एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड की सुरक्षा में तैनात था. अनंत करमुसे मामले को लेकर भी वैभव से पूछताछ और जांच चल रही थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *