सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तत्काल प्रभाव से भारतीय नौसेना ने खत्म की अंग्रेजों के जमाने की ‘बैटन’ परंपरा, जानें अब कैसे होगा इसका इस्तेमाल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय नौसेना ने तत्काल प्रभाव से खत्म की अंग्रेजों के जमाने की ‘बैटन’ परंपरा, जानें अब कैसे होगा इसका इस्तेमाल

भारतीय रक्षा बलों ने अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही परंपराओं को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं. अब नौसेना ने औपनिवेशिक काल की बैटन प्रेक्टिस को खत्म कर दिया है.

अंग्रेजों की जमाने (औपनिवेशिक काल) की परंपराओं को खत्म करने के सरकार के निर्देश के अनुरूप भारतीय नौसेना ने ‘बैटन’ प्रेक्टिस को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है. नौसेना के सभी कर्मियों को बैटन ले जानी पड़ती थी.

अमृतकाल में इसकी जगह नहीं- नौसेना

नौसेना ने पत्र में कहा, ”समय गुजरने से साथ बैटन को ले जाना नौसेना कर्मियों के लिए एक नॉर्म (आदर्श) बन गया था. बैटन थामने के माध्यम से अधिकार का प्रतीकवाद एक औपनिवेशिक विरासत है जो अमृतकाल की परिवर्तित नौसेना में जगह से बाहर है.”

अब ऐसे होगा बैटन का इस्तेमाल

Advertisement

पत्र में कहा गया, ”इसके आलोक में प्रोवोस्ट (अधीक्षक) समेत सभी कर्मियों की ओर से बैटन ले जाना तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए.” वहीं, नौसेना के निर्देशानुसार अब प्रत्येक इकाई के संगठन प्रमुख के दफ्तर में एक औपचारिक बैटन उचित तरीके से रखी जाएगी. इसी के साथ नौसेना ने कहा है कि बैटन को औपचारिक रूप से सौंपने का कार्य कार्यालय के भीतर केवल कमांड में बदलाव के एक हिस्से के रूप में किया जा सकता है.

पिछले साल पताका में किया गया था परिवर्तन

बता दें कि भारतीय रक्षा बलों ने अंग्रेजों के जमाने की परंपराओं को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं और भारतीय नौसेना ने अपना ध्वज बदल दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल भारतीय नौसेना के नए ध्वज या अनावरण किया था, जिसमें औपनिवेशिक अतीत के अवशेषों को हटा दिया गया है और देश की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाया गया है. नौसेना का नया ध्वज छत्रपति शिवाजी की मुहर से प्रेरित है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *