सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पर्दे पर रोमांस करेंगी शिवांगी जोशी? प्रोड्यूसर राजन शाही से की मुलाकात

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पर्दे पर रोमांस करेंगी शिवांगी जोशी? प्रोड्यूसर राजन शाही से की मुलाकात

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. अब खबर है कि एक्स कपल फिर से साथ काम करने जा रहे हैं.

शिवांगी जोशी कम उम्र में ही टीवी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं. एक्ट्रेस ने अब तक कई हिट सीरियल में काम किया है. शिवांगी को असली पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में निभाए किरदार अक्षरा से मिली. इस सीरियल में उनके अपोजिट मोहसिन खान नजर आए थे.

सीरियल के दौरान ही शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के बीच करीबियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि अब खबर है कि शिवांगी और मोहसिन ब्रेकअप के बाद फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

क्या साथ काम करेंगे एक्स कपल शिवांगी-मोहसिन

शिवांगी और मेहसिन के साथ काम करने की खबरें तब आईं हैं जब राजन शाही ने शिवांगी और मोहसिन के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ से दोनों के जाने के बाद फैंस काफी निराश थे. लेकिन अब फिर से दोनों को एक साथ देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

शिवांगी और मोहिसन राजन शाही से क्यों मिले हैं इसको लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं जो वो कमेंट्स के जरिए पूछ रहे हैं. फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या मोहसिन और शिवांगी फिर से एक साथ नजर आने वाले है? फिलहाल दोनों के साथ काम करने को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अगर शिवांगी और मोहसिन की जोड़ी बनती हैं तो ये उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा .

Advertisement

शिवाांगी जोशी करेंगी ओटीटी डेब्यू

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिवांगी जोशी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद सीरियल ‘बरसातें मौसम प्यार का’ में कुशाल टंडन के साथ नजर आई थीं. ये सीरियल जल्द ही बंद हो गया. लेकिन सीरियल खत्म होने के बाद दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं. यहां तक खबर आई थी कि शिवांगी और कुशाल जल्द ही सगाई करने वाले हैं. लेकिन दोनों ही इन खबरों के झूठा बताया. अब खबर है कि शिवांगी ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं.

इस सीरीज में नजर आए मोहसिन खान

मोहसिन की बात करें तो एक्टर ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं. वो वेब सीरीज ‘जब मिला तू’ में नजर आए थे. इस सीरीज में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा सिंह नजर आई थीं. सीरीज में मोहसिन के नए लुक को काफी ज्यादा पसंद किया गया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *