सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शरद पवार MVA के साथ करेंगे बड़ा खेल? नारायण राणे के दावे ने बढ़ाई कांग्रेस-उद्धव की टेंशन

2 मिनट पढ़ें
शरद पवार

शरद पवार MVA के साथ करेंगे बड़ा खेल? नारायण राणे के दावे ने बढ़ाई कांग्रेस-उद्धव की टेंशन

Advertisement

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र की सियासत में अब तक इतने उलटफेर हो चुके हैं कि प्रदेश की किसी राजनीतिक संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. नतीजें किसके पक्ष में आएंगे ये तो कल पता चल जाएगा लेकिन उसके बाद क्या होगा कौन किसके साथ मिलकर सरकार बनाएगा या नहीं बनाएगा ये जान पाना मुश्किल है. इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता नारायण के बयान ने चुनावी परिणाम से पहले खलबली मचा दी.

दरअसल, एबीपी माझा से बातचीत करते हुए नारायाण राणे ने कहा, “शरद पवार भी महायुति के साथ आ सकते हैं. शरद पवार एक चतुर नेता हैं और वे किसी भी समय अपनी पार्टी के विधायकों के हित में फैसला ले सकते हैं.”

नारायण राणे का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कुछ ही घंटों का समय रह गया है. इसके अलावा उन्होंने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा. राणे ने पूर्व सीएम की आलोचना करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री रहते हुए सिर्फ दो दिन के लिए मंत्रालय गए थे.

Advertisement

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?
हालांकि महागठबंधन में शामिल बीजेपी, एनसीपी अजित गुट और शिवसेना शिंदे गुट के बीच फिलहाल कोई सार्वजनिक बातचीत नहीं हुई है. हालांकि, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को अपने आवास सागर में अहम बैठक की. उन्होंने कहा दोपहर में नतीजे साफ होने के बाद महागठबंधन के दल निर्दलियों और बागियों से बातचीत शुरू करेंगे. वहीं महायुति में जाने की संभावना को लेकर शरद पवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ये नारायण राणे का सिर्फ दावा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *