सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

क्या भारत-बांग्लादेश के बीच कभी सुधरेंगे रिश्ते? मोहम्मद यूनुस ने कर दिया बड़ा खुलासा

2 मिनट पढ़ें
भारत-बांग्लादेश

क्या भारत-बांग्लादेश के बीच कभी सुधरेंगे रिश्ते? मोहम्मद यूनुस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Advertisement

Muhammad Yunus On India Relations: बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद से देश की कमान मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के हाथ में है. भारत के साथ पड़ोसी देश के संबंधों में दरार भी आई है. इसको लेकर मुहम्मद यूनुस का कहना है कि बांग्लादेश और भारत के बीच अच्छे संबंध बनाए रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि संबंधों में कुछ खामियां थीं और ये दुष्प्रचार के कारण आई थीं.

बीबीसी बांग्ला को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, “बीच में कुछ संघर्ष देखा गया. मैं कहूंगा कि कुछ बादल छाए रहे. ये बादल ज्यादातर दुष्प्रचार की वजह से आए. दूसरे लोग भी इसे प्रोपेगेंडा ही मानेंगे.” बांग्लादेश में अंतरिम सरकार को सात महीने पूरे होने को हैं और राजनयिक सूत्रों का कहना है कि 4 अप्रैल, 2025 को बैंकॉक में आयोजित होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मुख्य सलाहकार प्रोफेसर यूनुस और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पहली बार आमने-सामने की बैठक हो सकती है.

‘भारत-बांग्लादेश के संबंध बहुत गहरे’

एक सवाल के जवाब में यूनुस ने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और इसमें कोई गिरावट नहीं आई है. डॉ. यूनुस ने कहा कि इसके बाद कुछ गलतफहमियां पैदा हो गईं. उन्होंने कहा, “हम उन गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारे बुनियादी संबंधों में कोई समस्या नहीं है.” मुख्य सलाहकार ने कहा कि उन्होंने हमेशा समझाया है कि बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध बहुत गहरे हैं, रिश्ते अच्छे हैं और भविष्य में भी अच्छे बने रहेंगे.

Advertisement

‘भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना प्राथमिकता’

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध “ऐतिहासिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से” बहुत करीबी हैं और वे इससे “विचलित नहीं हो सकते.” उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच निरन्तर संवाद जारी है. 1 जनवरी को विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने स्पष्ट किया था कि 2025 में तीन बड़े देशों – भारत, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली के साथ ढाका के संबंध एक मुद्दे से आगे बढ़ेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *