सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

“10 सेकेंड में छोड़ देंगे नौकरी,डराइए मत” :धरना खत्म करने की रिपोर्ट्स पर पहलवान

3 मिनट पढ़ें
अमित शाह से मिले बजरंग, साक्षी-विनेश, गृहमंत्री से बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की

अमित शाह से मिले बजरंग, साक्षी-विनेश, गृहमंत्री अमित शाह से मिले बजरंग, साक्षी-विनेश, गृहमंत्री से बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कीसे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की

Advertisement

“डराइए मत, 10 सेकेंड में छोड़ देंगे नौकरी” : धरना खत्म करने की रिपोर्ट्स पर पहलवान

पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन से हटने की खबरों को खारिज किया है. साक्षी मलिक ने ट्वीट करके इस तरह की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा- “इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी.” वहीं, बजरंग पूनिया ने भी कहा- “एफआईआर वापस लेने वाली बात झूठी है. हमारी लड़ाई जारी रहेगी.”

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 23 अप्रैल से धरना दे रहे दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)सोमवार को अपनी नौकरी पर लौट आए हैं. तीनों रेलवे में नौकरी करते हैं. रेलवे पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर जनरल योगेश बवेजा ने इसकी पुष्टि की. हालांकि, इसके कुछ देर बाद बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें नौकरी का डर दिखाया जा रहा है. जरूरत पड़ी तो 10 सेकेंड में नौकरी छोड़ देंगे.

पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन से हटने की खबरों को खारिज किया है. साक्षी मलिक ने ट्वीट करके इस तरह की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा- “इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी.” वहीं, बजरंग पूनिया ने भी कहा- “एफआईआर वापस लेने वाली बात झूठी है. हमारी लड़ाई जारी रहेगी.”

विनेश फोगाट ने किया ट्वीट

वहीं, विनेश फोगाट ने ट्वीट किया, “हमारे मेडलों को 15-15 रुपये के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गये हैं. हमारी जिंदगी दांव पर लगी हुई है. उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज है. अगर नौकरी इंसाफ के रास्ते में बाधा बनती दिखी, तो उसको त्यागने में हम 10 सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएंगे. नौकरी का डर मत दिखाइए.”

Advertisement

विनेश फोगाट ने आगे लिखा- “महिला पहलवान किस ट्रॉमा से गुज़र रही हैं इस बात का अहसास भी है फर्जी खबर फैलाने वालों को? कमज़ोर मीडिया की टांगें हैं जो किसी गुंडे के हंटर के आगे कांपने लगती हैं, महिला पहलवान नहीं.”

पहलवानों ने गृहमंत्री से की मुलाकात 

पहलवानों ने शनिवार देर शाम गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. उन्होंने गृहमंत्री से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया था. एक नाबालिक समेत 7 पहलवानों बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने पहलवानों को भरोसा दिलाया कि कानून सबके लिए समान है, यह सीखा है. उन्होंने कथित तौर पर पहलवानों से कहा, “कानून को अपना काम करने दें.”

साक्षी मलिक ने सोमवार को कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से उनकी सामान्य बातचीत हुई. उन्होंने कहा, “हमारी एक ही मांग है – बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करना. हम न्याय मिलने तक अपना विरोध जारी रखेंगे.”

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *