Home मैं भी रिपोर्टर आगामी लोकसभा चुनाव कर देंगे झूठे वादों की विदाई ,जीतेगा इंडिया :...

आगामी लोकसभा चुनाव कर देंगे झूठे वादों की विदाई ,जीतेगा इंडिया : कैलाश जैन

0
130
आगामी लोकसभा चुनाव कर देंगे झूठे वादों की विदाई ,जीतेगा इंडिया : कैलाश जैन
आगामी लोकसभा चुनाव कर देंगे झूठे वादों की विदाई ,जीतेगा इंडिया : कैलाश जैनआगामी लोकसभा चुनाव कर देंगे झूठे वादों की विदाई ,जीतेगा इंडिया : कैलाश जैन

आगामी लोकसभा चुनाव कर देंगे झूठे वादों की विदाई ,जीतेगा इंडिया : कैलाश जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आगामी लोकसभा चुनाव झूठे वायदों तथा जुमलों की विदाई कर देंगे | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश जैन का | कैलाश जैन कहते हैं पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक नें आशंका जताई है भारतीय जनता पार्टी लोकसभा  चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है इसमें कोई दो राय नहीं लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती | देश की जनता समझ चुकी है ये लोग चुनाव की खातिर जब भगवान राम को ही दावं पर लगा सकते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं लेकिन जनता अब इनपर भरोसा नहीं करने वाली और 2024 में इनकी विदाई निश्चित है | कैलाश जैन कहते है ,2024 में देश में इंडिया की सरकार बनेगी | और अच्छे दिन लाने के झूठे वादे के पीछे जो धोखा भाजपा और नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ किया है, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

आज देश में धर्म के आधार पर जो नफरत भरी राजनीति भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है उस नफरत भरी राजनीति से एक साथ मिलकर मोहब्बत से लड़ने की जरूरत है । इसलिए विपक्षी दलों नें गठबंधन बनाया | उन्होंने कहा  कहा की एनडीए भी तो 38 पार्टियों का गठबंधन ही है, तो फिर अगर एक गठबंधन देश में नफरत की राजनीति करने के लिए किया जा सकता है तो फिर एक गठबंधन देश में मोहब्बत की राजनीति  करने के लिए भी किया जा सकता है। भाजपा व नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल पर बात करते हुए कैलाश जैन  ने कहा की भाजपा और नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया, जो वादे इन्होंने देश की जनता से किए थे उनमें से इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया उल्टा देश की अखंडता को बनाए रखने के बजाए इन्होंने देश को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की और सभी धर्मों की मोहब्बत से भरे इस हिंदुस्तान में नफरत की राजनीति की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here