सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

मोदी के अभियान एक पेड़ माँ के नाम का असर क्यों नहीं दिख रहा गांधी नगर में : विनीत जैन

3 मिनट पढ़ें
विनीत जैन

मोदी के अभियान एक पेड़ माँ के नाम का असर क्यों नहीं दिख रहा गांधी नगर में : विनीत जैन

Advertisement

मोदी के अभियान एक पेड़ माँ के नाम का असर क्यों नहीं दिख रहा गांधी नगर में : विनीत जैन

उड़ाई जा रही है एनजीटी के आदेशों की धज्जियां

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : एक ओर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली के साथ-साथ देश भर में पर्यावरण की रक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है एक पेड़ माँ के नाम वहीं राजधानी दिल्ली के शाहदरा साऊथ जोन के तहत गांधीनगर विधानसभा के वार्ड संख्या 212 में एक पार्क जिसका नाम डी पार्क था बाद में इस पार्क का नाम सरकार द्वारा स्वर्गीय मौलसरी पार्क रखा गया इस पार्क को काटकर लगभग आधे पार्क में एमसीडी ने ढलाव घर पक्का कंस्ट्रक्शन शुरू किया और लगे लगाये पौधों को उजाड़ा जा रहा है |

यह कहना है स्थानीय आर.डब्बलू.ए. अध्यक्ष विनीत जैन का | विनीत जैन कहते हैं 2013 में एनजीटी का आदेश है कि किसी भी पार्क की जगह में कोई पक्का ढलाव घर स्ट्रक्चर नहीं बन सकता है ना ही पक्का वाकिंग ट्रेक बन सकता है लेकिन एनजीटी के भी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए एमसीडी के द्वारा का कार्य लगातार चल रहा है जबकि 10 दिन पहले भी आसपास की बस्ती में रहने वाले बच्चों बुजुर्गों ने महिलाओं ने प्रदर्शन करके ढलाव घर बनने का विरोध किया था लेकिन एमसीडी के लोगों ने नहीं माना और बराबर लगातार बनता जा रहा है एनजीटी के आदेश का पालन नहीं हो रहा हैl

Advertisement

एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण के हरित क्षेत्र बढाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आहवान के बावजूद शाहदरा साऊथ एमसीडी कैलाश नगर के हरे भरे मौलसरी देवी पार्क (डी पार्क) को विरोध के वाबजूद कूड़ा घर बनवा कर हरित योजना और पर्यावरण शुद्धिकरण को पलीता लगाने का काम कर रही है | विनीत जैन कहते हैं स्व..मौलसरी देवी डी पार्क को तमाम नियमों तथा कायदे कानूनों को ताक पर रखकर जनता की भावना से खिलवाड़ करते हुए दिल्ली नगर निगम डम्पिंग यार्ड बना रही है | जिसका काम शुरू हो चुका है लेकिन स्थानीय जनता के साथ-साथ क्षेत्र की आर.डब्लू.ए.भी इसके विरोध में खुलकर आ गई है | आर.डब्लू. ए. ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर अपना विरोध भी जताया है |

विनीत जैन कहते हैं दिल्ली नगर निगम इस पार्क के एक बड़े हिस्से में कूड़े का डम्पिंग यार्ड बना रहा है स्थानीय लोग निगम से इस फैंसले से नाखुश है और लोगो नें मिलकर निगम के इस निर्णय का विरोध किया है | इस डम्पिंग यार्ड के बनने से यहाँ के पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा | लोगो को सांस लेने में भी दिक्कत होगी | इस बाबत विनीत जैन नें एनजीटी से भी गुहार लगाई है | इस बाबत शाहदरा साऊथ जोन समिति के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा का कहना ही यह मामला उनके संज्ञान में आया है वे जल्द ही वहां का निरिक्षण अधिकारीयों के साथ करेगें और हालात का जायजा लेंगें |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *