सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘शहादत के बाद भेदभाव क्यों?’, नासिक में अग्निवीरों के बलिदान पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा सवाल

2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

'शहादत के बाद भेदभाव क्यों?', नासिक में अग्निवीरों के बलिदान पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा सवाल

Advertisement

Nashik Military Camp Explosion: नासिक आर्टिलरी सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “नासिक में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर गोहिल विश्वराजसिंह और सैफत शित का निधन एक दर्दनाक घटना है. उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है, जिनका जवाब देने में बीजेपी सरकार असफल रही है.

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री से पूछे सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा, “क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को समय पर मुआवजा मिलेगा, जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो? अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की जिम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निपथ योजना सेना के साथ अन्याय है और हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान है. उन्होंने पूछा, “प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्यों एक सैनिक की जिदगी दूसरे सैनिक से अधिक मूल्यवान है?”

 

Advertisement

जय जवान आंदोलन से जुड़ने की अपील की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आइए मिलकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों. बीजेपी सरकार की अग्निवीर योजना को हटाने के लिए, देश के युवाओं और सेना के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे जय जवान आंदोलन से आज ही जुड़ें.”

अधिकारी ने बताया कि अग्निवीरों की एक टीम तोप से गोले छोड़ रही थी, तभी एक गोला फट गया, जिससे दो अग्निवीर घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें देवलाली के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सेना ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *