सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

दस साल के शासन में केजरीवाल को पुजारियों और ग्रंथियों की याद क्यों नहीं आई : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

दस साल के शासन में केजरीवाल को पुजारियों और ग्रंथियों की याद क्यों नहीं आई : दीपक गाबा

Advertisement

दस साल के शासन में केजरीवाल को पुजारियों और ग्रंथियों की याद क्यों नहीं आई : दीपक गाबा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा के चंद दिन पूर्व आम आदमी पार्टी को कभी महिला सम्मान योजना की याद आ रही है तो कभी 60 साल से ऊपर के लोगो के लिए संजीवनी योजना बनाने की तो आज उन्हें ग्रंथियों और पुजारियों की याद आ रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री दीप गाबा का | दीपक गाबा कहते है अरविन्द केजरीवाल को यह अच्छे से एहसास हो चुका है दिल्ली की जनता अब उनकी पार्टी की विदाई करने जा रही है और इसलिए वे अपनी बौखलाहट में ऐसी योजनाओं की घोषणा करने में लगी हैं जिन्हें वे पूरी ही नहीं कर सकते | दीपक गाबा कहते है अरविन्द केजरीवाल बहुत बड़ी गलतफहमी में ही ऐसी लोक लुभावनी घोषणाएं कर वे दिल्ली की जनता को भ्रमित कर फिर से सरकार बना लेंगे |

दीपक गाबा कहते है दिल्ली की जनता नें अरविन्द केजरीवाल और उनके मंत्रियों को भ्रस्टाचार करते देखा है ,खुद मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जेल जाते देखा देखा है | दिल्ली के लोग केजरीवाल और उनकी टीम की असलियत पहचान चुके ही लिहाजा अब लोग इनके बहकावे में नहीं आने वाले | दीपक गाबा ने आम आदमी पार्टी द्वारा पुजारियों और ग्रंथि को वेतन देने के वादे को चुनावी स्टंट करार दिया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले धर्म को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

दीपक गाबा कहते है जब हार सामने दिख रही है, तब केजरीवाल को पुजारियों की याद आ रही है। पिछले 10 सालों में उन्होंने केवल मस्जिदों के मौलवियों को वोट बैंक के लिए तवज्जो दी,उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने करदाताओं के पैसे से मस्जिद के मौलवियों और उनके सहायकों पर करोड़ों रुपये खर्च किए। लेकिन मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को नजरअंदाज किया। दीपक गाबा ने पुजारियों और ग्रंथियों को वेतन देने के वादे को लेकर आप पर निशाना साधते हुए कहा यह केवल एक राजनीतिक स्टंट है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *