सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मुफ्त की रेवड़ियोँ के बाद भी जनता परेशान क्यों हैं : परमानन्द शर्मा

2 मिनट पढ़ें
परमानन्द शर्मा

मुफ्त की रेवड़ियोँ के बाद भी जनता परेशान क्यों हैं : परमानन्द शर्मा

Advertisement

मुफ्त की रेवड़ियोँ के बाद भी जनता परेशान क्यों हैं : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी नें मुफ्त की रेवड़ियाँ नाम क्या दिया अरविन्द केजरीवाल नें इसे अपने लिए प्रसाद ही समझ लिया | और अब गली मौहल्लों में इनके कार्यकर्ता रवि सभा ही आयोजित करने लगे | यह कहना है राम नगर वार्ड से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व निगम प्रत्याशी परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं केजरीवाल जी को मुफ्त की रेवड़ियों पर इतना गुमान है तो आज दिल्ली की जनता मुफ्त की रेवड़ियाँ मिलने के बाद भी परेशान क्यों है |

परमानन्द शर्मा नें सवाल है जब मुफ्त की रेवड़ियाँ इतने फायदे का सौदा है और जनता केजरीवाल के साथ हैं तो आजकल केजरीवाल और उनके मंत्री क्यों गली-गली घूम रहे हैं उन्हें तो निश्चिंत होकर बैठ जाना चाहिए | लेकिन उन्हें मालुम है दिल्ली की जनता इस बार उनकी उफत की रेवड़ियों को भी हजम कर जायेगी और उन्हें वोट नहीं देने वाली |

Advertisement

परमानन्द शर्मा कहते हैं दिल्ली की जनता अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी की असलियत समझ चुकी है | जनता अब आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आने वाली | ईमानदारी का चोला ओढ़ दिल्ली की जनता को गुमराह कर तीन बार दिल्ली की सत्ता हथियाने वाले केजरीवाल और उनकी सरकार नें भ्रस्टाचार और धोखे के अलावा और दिया ही क्या है | जिस पार्टी के आधे से ज्यादा विधायक अपराधिक मामलों की जांच के घेरे में हों ,जिस सरकार के आधे मंत्री,उप मुख्यमंत्री और खुद मुख्यमंत्री भ्रस्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हों वह पार्टी ईमानदार कैसे हो सकती है |

परमानन्द शर्मा कहते हैं बार-बार बिजली पानी मुफ्त की केजरीवाल की बयानबाजी में अब जनता आने वाली नही है। दिल्ली वालों की समझ में आ गया है कि 11 वर्षों में बिजली की दरे दुगनी हो चुकी है और स्वच्छ पानी आज तक नही मिला है, लोगों गंदा और दूषित पानी मिल रहा है। जिसके चलते लोग बीमार पड़ रहे है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *