सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

जिसने भी सुनी अमित मिश्रा की मौत की खबर नहीं रोक पाया आंसू

3 मिनट पढ़ें
मित मिश्रा की मौत

जिसने भी सुनी अमित मिश्रा की मौत की खबर नहीं रोक पाया आंसू

जिसने भी सुनी अमित मिश्रा की मौत की खबर नहीं रोक पाया आंसू

* कर्मयोगी अमित सबका चहेता था

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अमित मिश्रा एक ऐसे नौजवान का नाम था जो समाज सेवा के साथ-साथ राजनैतिक क्षेत्र के लोगो में भी मशहूर था | हर किसी का अदब करना उनकी जीवनशैली का हिस्सा था | और शायद यही वजह थी जिसने भी सोशल मीडिया पर उनके असामयिक निधन की खबर सुनी स्तब्ध रह गया और अपने आंसू नहीं रोक सका | समाज से जुड़े लोग हों या प्रशासनिक अधिकारी ,पुलिस अधिकारी रहे हों या क्षेत्र के राजनैतिक लोग हर कोई कह रहा था ये क्या हुआ | ईश्वर आपने क्या कर डाला |

मीडिया के लोगो का भी लाडला था अमित ,मात्र 48 साल की अल्पायु में सबसे विदा ले चुपचाप चले गए | अमित पिछले कई साल से सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी नाम से एन.जी.ओं.चलाते थे | जिसके माध्यम से छोटे बच्चों तथा समाज से जुड़े कई मुद्दे उठाते थे | अपने व्यवहार तथा मधुरवाणी से वे सबका मन मोह लेते थे | धार्मिक प्रवर्ती के अमित हर मंगलवार को कनाट प्लेस के हनुमान मन्दिर जाया करते | अपने पीछे अमित अपनी माताजी पत्नी,एक पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गए हैं | अमित की रूचि राजनीती में भी थी कांग्रेस पार्टी नें उन्हें लक्ष्मी नगर विधानसभा के तहत ललिता पार्क ब्लाक का अध्यक्ष बनाया हुआ था | अमित के परिजनों नें बताया बीती रात हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया | अमित मिश्रा के निधन से लक्ष्मी नगर विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ सर्वसमाज के लिए एक युग का अंत हो गया है। यूं तो अमित मिश्रा पत्रकारिता से जुड़े हुए व्यक्ति थे लेकिन उन्होंने अपनी पहचान कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित नेता तथा समाज के लिए कुछ कर गुजरने वाले व्यक्ति के रूप में बनाई ।

अमित मिश्रा के अंतिम संस्कार में सम्मिलित रहे अशोक शर्मा ने बताया कि अमित मिश्रा बच्चों के बहुत चहेते थे। कई एनजीओ के माध्यम से बच्चों के लिए शिक्षा और अन्य जरुरत के संसाधन उपलब्ध कराने वाले समाज के लिए कार्य करने में सदा अग्रणी भूमिका रखते थे। निगम बोध घाट पर अमित मिश्रा के अंतिम संस्कार में लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री के सुपौत्र शिवम भगत, पूर्व विधायक नितिन त्यागी, पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे बी बी त्यागी, हरिदत्त शर्मा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश गोला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व समाज से जुड़े लोग सम्मिलित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *