सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विपक्षी INDIA का पीएम चेहरा कौन होगा? मुंबई की बैठक से पहले ममता बनर्जी ने दिया ये जवाब

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कौन होगा विपक्षी INDIA का पीएम चेहरा? मुंबई की बैठक से पहले ममता बनर्जी ने दिया ये जवाब

विपक्षी गठबंधन की बैठक के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मुंबई पहुंच गई हैं. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देने की भी मांग की.

विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) की मुंबई में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए विपक्ष के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी बुधवार (30 अगस्त) को मुंबई पहुंच गईं. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के पीएम उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के पीएम फेस के सवाल पर न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि प्रधानमंत्री का चेहरा इंडिया होगा. हमारी लड़ाई देश को बचाने की है. पहले सिलेंडर का दाम इतना ज्यादा बढ़ाया अब सिर्फ 200 रुपये कम किए. अब चुनाव हैं इसलिए दाम कम किये हैं. इंडिया का चेहरा बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, “नहीं, पीएम का चेहरा इंडिया ही है.”

अमिताभ बच्चन को राखी बांधी

उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई भी दी. टीएमसी चीफ ने कहा कि चांद पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो के सभी साइंटिस्टों को मेरी तरफ से बहुत बधाई. ममता बनर्जी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को राखी बांधने के लिए उनके जुहू स्थित आवास पर भी गईं.

Advertisement

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आज खुश हूं. मैं देश के ‘भारत रत्न’ अमिताभ बच्चन से मिलीं और उन्हें राखी भी बांधी. मुझे ये परिवार बहुत पसंद है. वे भारत में नंबर एक परिवार हैं और उनका बहुत योगदान भी है. अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देना चाहिए. मेरे हाथ में अगर होता तो मैं भारत रत्न दे देती.

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया आमंत्रित 

सीएम ने आगे कहा कि मैंने बच्चन परिवार को दुर्गा पूजा और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर को भी आमंत्रित किया है.

इंडिया की बैठक में 28 दल होंगे शामिल

इससे पहले बुधवार को दिन में एमवीए नेताओं ने पीसी कर इंडिया की बैठक को लेकर जानकारी दी. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है. बेंगलुरु में गठबंधन में 26 पार्टियां थीं, यहां 28 पार्टियां हो गई हैं. दो दिवसीय बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *