सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

White House: व्हाइट हाउस के पास हथियारबंद व्यक्ति को सीक्रेट सर्विस ने मारी गोली

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

White House: व्हाइट हाउस के पास हथियारबंद व्यक्ति को सीक्रेट सर्विस ने मारी गोली

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मार दी। एजेंसी के मुताबिक, संदिग्ध हथियार लेकर व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश कर रहा था, जब सीक्रेट सर्विस एजेंट्स से उसकी भिड़ंत हुई। घटना के समय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे।

संदिग्ध की पहचान और कार्रवाई
स्थानीय पुलिस को इंडियाना से वाशिंगटन डीसी की ओर बढ़ रहे एक आत्मघाती व्यक्ति की सूचना मिली थी। सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने 17वीं और एफ स्ट्रीट, एनडब्ल्यू के पास संदिग्ध का वाहन देखा और उसकी पहचान की। जब एजेंटों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने अचानक हथियार निकाल लिया, जिसके जवाब में सीक्रेट सर्विस ने फायरिंग की।

Advertisement

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
गोली लगने के बाद संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुइग्लिल्मी ने बताया कि संदिग्ध ने जैसे ही बंदूक लहराई, एजेंटों ने गोलियां चला दीं। इस घटना में कोई भी सीक्रेट सर्विस अधिकारी घायल नहीं हुआ।

जांच जारी, साजिश की संभावना
फिलहाल, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग मामले की जांच कर रहा है। अधिकारियों की कोशिश है यह पता लगाने की कि संदिग्ध का इरादा क्या था और उसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *