सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

ED रिमांड में ले जाते वक्त आप सांसद संजय सिंह बोले- ‘सारे आरोप बेबुनियाद हैं, हम लड़ेंगे’

3 मिनट पढ़ें

ED रिमांड में ले जाते वक्त आप सांसद संजय सिंह बोले- ‘सारे आरोप बेबुनियाद हैं, हम लड़ेंगे’

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र पर तीखा हमला बोला है. संजय सिंह ने साथ ही दावा किया है कि उनपर लगाए गए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के रिमांड पर भेज दिया है. वहीं, रिमांड में ले जाते वक्त संजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप झूठे हैं और वह पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से नहीं डरते हैं. चाहे कितना भी अत्याचार करना चाहते हैं कर लें.

संजय सिंह ने कहा, ”जितना अत्याचार और जुल्म करना है करें, कोई दिक्कत नहीं है. हम लड़ेंगे. सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. हम डरते नहीं हैं, हम लड़ेंगे.” आप सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी और अडानी को लेकर भी बयान दिया. उधर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी संजय सिंह के मामले में एकबार फिर प्रतिक्रिया दी है और दावा किया है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है.

संजय सिंह पर लगे आरोप झूठे- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, ”संजय सिंह पर आज सारे के सारे कैसे झूठ लगा रखे हैं. इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ नहीं निकला. इस जांच के खेल में सब का टाइम खराब होता है. जांच एजेंसी का भी टाइम खराब होता है और देश का भी टाइम खराब होता है. सभी को देश के लिए काम करना चाहिए. झूठ केसों में फंसा कर कुछ नहीं निकलने वाला.”

ईडी ने मांगी थी 10 दिन की रिमांड

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया. विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेजा है. ईडी ने संजय सिंह से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था. ईडी ने बुधवार को संजय सिंह के आवास पर रेड डाली थी और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *