सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

कौन सी स्पेशल एफडी में निवेश पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न, जानें योजना के डिटेल्स

3 मिनट पढ़ें

SBI की अमृत कलश या वीकेयर में से कौन सी स्पेशल एफडी में निवेश पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न, जानें योजना के डिटेल्स

एसबीआई ने दो स्पेशल एफडी लॉन्च किया है जिसमें निवेश करके आप तगड़े रिटर्न का लाभ ले सकते हैं. आइए जानते जानते दोनों के बारे में.

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) देश के हर वर्ग के लिए तरह-तरह एफडी स्कीम लेकर आता है. ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार इन एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं. अगर आप भी एसबीआई एफडी स्कीम में निवेश करना चाहते तो आपके पास दो एफडी के विकल्प है. यह ऑप्शन है एसबीआई अमृत कलश स्कीम और एसबीआई वीकेयर स्कीम. अगर आप दोनों में से किसी एक स्कीम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको दोनों योजनाओं के बारे में बता रहे हैं.

एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम

एसबीआई की अमृत कलश स्कीम में देश का कोई भी नागरिक या एनआरआई निवेश कर सकता है. यह 400 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम है जिसमें सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर मिल रहा है. इस स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 7.1 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम में आप 31 दिसंबर, 2023 तक निवेश कर सकते हैं. इस योजना की खास बात ये है कि इसमें आप ऑनलाइन बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा इस एफडी पर आपको लोन की सुविधा भी मिलती है.

एसबीआई वीकेयर सीनियर सिटीजन एफडी

एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को स्पेशल लाभ मिलता है. इस स्कीम के तहत 5 से 10 साल की एफडी पर स्पेशल ब्याज दर का लाभ मिलता है. इस योजना की खास बात ये है कि इसमें वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा 50 बेसिस प्वाइंट्स का लाभ मिलता है. ऐसे में इस योजना में बाकी योजना की तुलना में 1 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है. इस योजना में आप 30 सितंबर, 2023 तक निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 7.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं सामान्य एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

एसबीआई अमृत कलश vs वीकेयर

अगर आप दोनों में से किसी एक स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए एसबीआई की अमृत कलश स्कीम ज्यादा फायदेमंद हैं. इस स्कीम के तहत निवेश करने पर सीनियर सिटीजन के केवल 400 दिन की अवधि पर 7.60 फीसदी का लाभ मिल रहा है. वहीं वीकेयर में 5 से 10 की अवधि पर केवल 7.50 फीसदी का फायदा मिल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *