सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में बीजेपी की सरकार कौन-कौन सी योजनाएं करेगी लागू? जानें जनता की उम्मीदें

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली

दिल्ली में बीजेपी की सरकार कौन-कौन सी योजनाएं करेगी लागू? जानें जनता की उम्मीदें

Advertisement

Karawal Nagar News: राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने जा रही है और शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली के करावल नगर में जनता के बीच कई उम्मीदें जगी हैं. एबीपी न्यूज ने जब स्थानीय लोगों से बातचीत की, तो सामने आया कि अधिकांश लोगों की पहली मांग आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करवाना है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई वर्षों से दिल्ली में इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था. अब जब बीजेपी सरकार सत्ता में आ रही है तो लोगों को उम्मीद है कि आयुष्मान योजना जल्द लागू होगी और गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलने लगेगा.

करावल नगर के बुजुर्गों ने कहा कि दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के नए आवेदन पिछले कुछ वर्षों से बंद थे, जिससे कई जरूरतमंद लोग इसका लाभ नहीं ले पाए ऐसे में बीजेपी सरकार के गठन के बाद उम्मीद है कि यह प्रक्रिया फिर से शुरू होगी और बुजुर्गों को राहत मिलेगी.

Advertisement

आयुष्मान और वृद्धावस्था पेंशन के अलावा लोगों ने राशन कार्ड की सुविधा को लेकर भी अपनी चिंताओं को साझा किया और उनका कहना था कि दिल्ली में नए राशन कार्ड बनना बंद हो गए थे, जिससे गरीबों को मुफ्त राशन मिलने में दिक्कत हो रही थी. लोगों को आशा है कि नई सरकार इस समस्या का समाधान करेगी और गरीब परिवारों को राहत मिलेगी.

जैसे-जैसे शपथ ग्रहण की घड़ी नजदीक आ रही है, करावल नगर सहित पूरे दिल्ली में बीजेपी सरकार से लोगों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों को कितनी जल्दी पूरा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *