सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को हुई कौन-सी बीमारी? हॉस्पिटल में एडमिट कराने की आई नौबत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Youtuber Armaan Malik gave his wife Payal Malik health update from hospital  | अब कैसी है Armaan Malik की पहली पत्नी की तबीयत? मुंह से खून निकलने के बाद  हॉस्पिटल में एडमिट

 

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को हुई कौन-सी बीमारी? हॉस्पिटल में एडमिट कराने की आई नौबत

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक की तबीयत खराब हो गई है. उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने इसपर अपडेट दिया है.

अरमान मलिक पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं. जब यूट्यूबर बिग बॉस ओटीटी में गए थे तो उस वक्त उनपर बहुविवाह को प्रमोट करने का आरोप लगा था. हालांकि उन तीनों ने इस बात को स्वीकारा है कि वो किसी भी तरीके से बहु विवाह को प्रमोट नहीं करते हैं. अब अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल को लेकर खबर आ रही है कि वो उनकी तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई है.

पायल की तबीयत हुई खराब

Advertisement

हाल ही में कृतिका मलिक ने एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि पायल की तबीयत खराब हो गई है और उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराने के लिए लेकर जा रहे हैं. कृतिका कह रही हैं कि पायल के दिल की धड़कन बढ़ गई है और उनका ब्लड प्रेशर भी लो है. कृतिका ने कहा कि वो कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती थीं, इसलिए वो उनको लेकर हॉस्पिटल आ गई हैं.

रातभर हॉस्पिटल में एडमिट रहीं पायल 

कृतिका ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने के बाद पायल को एडमिट होने की सलाह दी गई है और उनका ईसीजी किया गया. रिपोर्ट्स में चीजें ठीक नहीं थीं, जिसके बाद वो पायल को लेकर दूसरे हॉस्पिटल गईं. वहां पर उनको हार्ट स्पेशलिस्ट को दिखाया गया. एक रात पायल के साथ हॉस्पिटल में बिताने के बाद अगली सुबह कृतिका घर वापस आ गई हैं. दोपहर में जब कृतिका हॉस्पिटल जाती हैं तो पायल उनको बताती हैं कि वो पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं. कृतिका, पायल से उनकी ब्लड रिपोर्ट बारे में पूछती हैं तो पायल बताती हैं कि रिपोर्ट ठीक आई है.

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं पायल 

पायल आगे कहती हैं कि उनको कमजोरी की वजह से ठंड लग रही है. पायल बताती हैं कि उनको डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज करने के लिए कह दिया है. फिर कृतिका जाकर सारी फॉर्मैलिटी पूरी करती हैं. वो वापस आते हुए कहती हैं- ‘हमारी फैमिली को किसी की बुरी नजर लग गई है. आए दिन कुछ न कुछ हो रहा है. बच्चे भी बीमार थे बड़ी मुश्किल से ठीक हुए हैं’.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *