Home Breaking News रोहित शेट्टी के शो में किस कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले?...

रोहित शेट्टी के शो में किस कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले? शालीन भनोट से हो रही कड़ी टक्कर

0
144

रोहित शेट्टी के शो में किस कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले? शालीन भनोट से हो रही कड़ी टक्कर

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर लोगों को खूब नए अपडेट्स मिल रहे हैं. इसी क्रम मे पता चला है कि एक कंटेस्टेंट ने टिकट टू फिनाले जीत लिया है.

खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन को लेकर दर्शकों के बीच खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. शो को लेकर रोज नए अपडेट्स भी आ रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी फैंस इस शो के हर अपडेट्स को लेकर एक्साइटेड होते दिख रहे हैं.

अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को लेकर एक और खबर आ रही है. रोहित शेट्टी के शो को लेकर कहा जा रहा है कि एक कंटेस्टेंट ने टिकट टू फिनाले जीत लिया है.

किसने जीता टिकट टू फिनाले

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की शूटिंग फिलहाल रोमानिया में हो रही है. अब द खबरी की मानें तो शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा और आशीष मेहरोत्रा के खतरों के खिलाड़ी से बाहर होने के बाद लेटेस्ट चर्चा यह है कि कंटेस्टेंट शो के फिनाले में पहुंच गए हैं. जी हां अगर रिपोर्ट्स की मानें तो करण वीर मेहरा ने फिनाले का पहला टिकट जीत लिया है और फिनाले की दौड़ में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं बाकियों के बीच भी अब तगड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. वहींं रोहित शेट्टी पहले शालीन भनोट के गेम की तारीफ कर चुके हैं, ऐसे में शालीन से भी मुकाबला टक्कर का होगा.

बचे हुए खिलाड़ी

बता दें कि ग्रैंड फिनाले से पहले, टिकट टू फिनाले टास्क की घोषणा की गई और सभी बचे हुए खिलाड़ियों में से करण ने पहला टिकट जीत लिया. एलिमिनेशन की बात करें तो शो से अदिति शर्मा, शिल्पा शिंदे और आशीष मेहरोत्रा के बाद अब खतरों के खिलाड़ी में सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर, करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट, नियति फतनानी बचे हुए हैं.

सबसे कन्ट्रोवर्शियल एलिमिनेशन

बता दें कि शो की शुरुआत में सबसे ज्यादा कन्ट्रोवर्शियस एलिमिनेशन आसिम रियाज का था. शो में आते ही आसिम का शालीन भनोट और अभिषेक कुमार से खूब झगड़ा हुआ था. इतना ही नहीं उन्होंने तो शो के होस्ट रोहित शेट्टी से भी पंगा ले लिया था. जिसके बाद रोहित शेट्टी ने आसिम को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि बाद में आसिम ने रोहित शेट्टी से माफी भी मांग ली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here