सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा जब भी सत्ता में आती है तभी तोड़फोड़ कराती है : कुलदीप भाटी

3 मिनट पढ़ें
कुलदीप भाटी

भाजपा जब भी सत्ता में आती है तभी तोड़फोड़ कराती है : कुलदीप भाटी

Advertisement

भाजपा जब भी सत्ता में आती है तभी तोड़फोड़ कराती है : कुलदीप भाटी

नन्द नगरी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़फोड़

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी जब भी दिल्ली की सत्ता सम्भालती है तभी किसी ना किसी बहाने से तोड़फोड़ की कार्यवाही कराती है जिससे लोगो को परेशानी होती है | यह कहना है राम नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप भाटी का | कुलदीप भाटी कहते हैं भाजपा को दिल्ली की सत्ता सम्भाले पांच माह हो रहे है इस दौरान राजधानी दिल्ली की हजारों झुग्गियों पर बुलडोजर चलना यह दर्शाता है भाजपा गरीब विरोधी है |

कुलदीप भाटी कहते हैं चुनाव के दौरान भाजपा नें नारा दिया था जहां झुग्गी वहीं मकान यानी किसी की भी झुग्गी तोड़ी नहीं जायेगी और यदि तोड़ी भी जायेगी तो उसे वैकल्पिक आशियाना उपलब्ध कराया जाएगा | लेकिन चुनाव जीतते ही भाजपा अपना वादा भूल गई और और जहां झुग्गी वहीं मकान के स्थान पर जहां झुग्गी वहां मैदान बनाने का काम शुरू कर दिया | कुलदीप भाटी कहते है रोहताश नगर विधानसभा के तहत भी जी.टी.रोड शाहदरा की एक बस्ती भाजपा सरकार के निशाने पर है जहां नोटिस लगा दिए गए हैं या तो झुग्गी खाली कर दो अन्यथा इन्हें तोड़ दिया जाएगा | कुलदीप भाटी कहते हैं राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भाजपा की इस नीति के विरोध में सडक से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगें |

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें बाकायदा इस ओर निर्देश कार्यकर्ताओं को दे दिए है | जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन भी गरीब जनता के पक्ष में तत्पर हैं | कुलदीप भाटी नें कहा रामनगर वार्ड अंतर्गत नंद नगरी के सी टू तथा सी थ्री ब्लॉक में मंगलवार को दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाले पर बने निर्माण को हटाया | इस कार्रवाई में निगम के बुलडोजर ने घरों के बाहर बनी सीढ़ियों को तोड़ा गया. जिससे इलाके के लोगों में काफी रोष है | स्थानीय निवासियों ने निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया स्थानीय निवासी देवेश पारस तथा कांग्रेस नेता नीलम चौधरी नें आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के अचानक बुलडोजर चलाया गया. लोगों का कहना है कि उन्हें हटाने का भी कोई मौका नहीं मिला और वर्षों से बनी सीढ़ियों को क्षणभर में तोड़ दिया गया | नीलम चौधरी का कहना है की भाजपा की सरकार गरीबों को परेशान कर रही है | दिवेश पारस कहते हैं लोगो नें क्षेत्रीय विधायक तथा निगम पार्षद को फोन किये लेकिन उनके फोन नहीं सुने गए |

हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है मानसून के चलते नाले की नियमित सफाई में अड़चन आ रही थी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो नें नाले के ऊपर अतिक्रमण किया हुआ है जिसके चलते पानी की निकासी में दिक्कत आ रही थी | कुलदीप भाटी कहते है कांग्रेस के समय ऐसा नहीं होता था क्योंकि कांग्रेस बसने में विश्वास करती है जबकि भाजपा लोगो के नुकसान करने में |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *