सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

जब Natasa Stankovic से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गया था ये Tv एक्टर, रो-रोकर हुई थी ऐसी हालत, वीडियो वायरल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पांच साल के रिश्ते में दो बार ब्रेकअप, फिर भी दूर नहीं रह पाती थीं नताशा,  हार्दिक से पहले इस एक्टर संग रहा अटपटा रिलेशन - India TV Hindi

 

जब Natasa Stankovic से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गया था ये Tv एक्टर, रो-रोकर हुई थी ऐसी हालत, वीडियो वायरल

नताशा स्टेनकोविक से ब्रेकअप के बाद अली गोनी ने बताया था कि, ‘वह ऐसे इंसान हैं जो दर्द में भी मुस्कुराते हैं और दूसरों को पता नहीं चलने देते.’

सर्बिया में जन्मीं नताशा स्टेनकोविक ने कई फेमस ब्रांड्स से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कई एल्बम्स में भी काम किया है. साथ ही टीवी शोज से लेकर नताशा ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है. लेकिन नताशा स्टेनकोविक प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में नताशा स्टेनिकोविक और हार्दिक पांड्या ने अलग होने का फैसला ले लिया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने अलग होने की जानकारी फैंस दी थी.

जब नताशा के लिए सरेआम रोए थे अली गोनी

Advertisement

लेकिन क्या आप जानते हैं हार्दिक पांड्या से पहले नताशा स्टेनकोविक के प्यार में टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी भी रह चुके हैं. नताशा ने साल 2014 से अली गोनी को डेट किया था. मगर किसी वजह से ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया था. अपने रिश्ते को एक और मौका देने के लिए नताशा और अली ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में भी हिस्सा लिया था. इतना ही नहीं अली गोनी ने टीवी पर नताशा के लिए अपने प्यार को बयां किया था.

नताशा से ब्रेकअप के बाद अली गोनी ने बताया था कि उनकी कैसी हालत हो गई थी. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अली ने कहा कि, ‘हर किसी को दिल टूटने जैसी बुरी चीज का सामना करना पड़ता है और उनका दिल भी टूटा है. उन्होंने बताया कि कोई भी उनके दर्द को नहीं समझ सकता, क्योंकि वह ऐसे इंसान हैं जो हमेशा मुस्कुराते हैं और दूसरों को पता नहीं चलने देते.’

नताशा से ब्रेकअप के बाद गलत रास्ते पर चले गए थे अली

उसी वीडियो में अली गोनी ने कहा कि वह अपने पैरेंट्स से दूर थे और वो कभी नहीं चाहते थे कि उन्हें पता चले कि वह किस हालत में थे. उन्होंने ये भी कहा कि शायद ये उनकी गलती थी कि वह नताशा से बहुत प्यार करते थे और जब उन्होंने उनसे रिश्ता तोड़ लिया तो वह टूट गए थे और वह गलत रास्ते पर जा रहे थे. इस दौरान अली गोनी इमोशनल भी हो गए. इससे पहले भी अली ने बताया था कि उनके मुताबिक दोनों में काफी फर्क था. दोनों अलग अलग धर्म और कल्चर से जुड़े थे. इसीलिए दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद भी थे इसीलिए वो अलग हो गए.

वहीं अब कई सालों से अली गोनी टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को डेट कर रहे हैं. फैंस इस जोड़ी को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर अली और जैस्मिन एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *