सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चुनाव में किये वादों को पूरा करने का समय आया तो घुमा फिराकर पेश कर रही है भाजपा : सुभाष चन्द्र लाला

2 मिनट पढ़ें
सुभाष चन्द्र लाला

चुनाव में किये वादों को पूरा करने का समय आया तो घुमा फिराकर पेश कर रही है भाजपा : सुभाष चन्द्र लाला

Advertisement

चुनाव में किये वादों को पूरा करने का समय आया तो घुमा फिराकर पेश कर रही है भाजपा : सुभाष चन्द्र लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली विधानसभा चुनावों में जनता से अपने तथाकथित संकल्प पत्र के माध्यम से किये गए वादों को जब पूरा करने का समय आ रहा है तो भाजपा नेता और दिल्ली की भाजपा सरकार उनसे बचने के लिए अनाप -शनाप शर्त लगाकर उनसे बचने के रास्ते तलाश रही हैं | यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं आम आदमी पार्टी नें जब महिला सम्मान के लिए महिलाओं को 21 सौ रुपये दिए जाने की घोषणा की तो भाजपा नें उससे भी आगे बढकर हर महिला को 25 सौ रूपये देने की बात ना केवल अपने संकल्प पत्र में पेश की बल्कि स्वयं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य भाजपा नेताओं नें दिल्ली महिलाओं से अनेक जनसभाओं में घोषणा की थी |

दिल्ली की जनता नें भाजपा के वादों पर भरोसा करते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार सौंप दी लेकिन अब भाजपा सरकार इनसे बचने के उपाय तलाश रही है | सुभाष लाला कहते है कहा गया था सभी महिलाओं को सम्मान राशी दी जायेगी लेकिन अब कहा जा रहा है दिल्ली सरकार इसके लिए कुछ नियम बना रही है जैसे बात की जा रही है केवल बी.पी.एल.कार्ड वाली महिलाएं ही इस दायरे में आएगी | यह तो विश्वासघात है , इसी तरह होली दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा लेकिन इस ओर भी अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किये गए है | सुभाष लाला कहते हैं भाजपा सरकार अपने किये वादे पूरे करने के बजाय पिछली सरकार को बदनाकरने में जुटी है | दिल्ली की महिलाओं को इंतजार है आठ मार्च का कि उनके खाते में ढाई हजार रुपये आएगे और होली के मौके पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा |

Advertisement

सुभाष लाला कहते हैं ऐसा लगता है भारतीय जनता पार्टी नें दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किये थे जुमले ही साबित होंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *