सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद तो बोले CM एकनाथ शिंदे, ‘EVM पर इसलिए सवाल उठा रहे क्योंकि…’

3 मिनट पढ़ें
48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद तो बोले CM एकनाथ शिंदे, 'EVM पर इसलिए सवाल उठा रहे क्योंकि...'

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद तो बोले CM एकनाथ शिंदे, 'EVM पर इसलिए सवाल उठा रहे क्योंकि...'

Advertisement

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र वायकर की 48 वोट से जीत का मामला सुर्खियों में है. वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन ईवीएम से जुड़े होने के कथित आरोपों पर सियासी विवाद धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी है. इस सीट पर वायकर ने शिवसेना (यूबीटी) के अमोल कीर्तिकर को सिर्फ 48 सीटों से हराया था.

शिंदे ने रविवार (16 जून) को आश्चर्य जताया कि क्या मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में ईवीएम की पवित्रता पर संदेह केवल इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि विजेता उनकी पार्टी शिवसेना का है. वो वोटों की गिनती के दौरान वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन ईवीएम से जुड़े होने के आरोपों पर जवाब दे रहे थे.

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे गुट पर हमला

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, ”केवल मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे के बारे में सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं, राज्य में किसी अन्य नतीजे के बारे में नहीं? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरा उम्मीदवार वायकर जीत गया और उनका हार गया. नियमों के अनुसार, मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित है. लोगों का जनादेश वायकर के पक्ष में था.”

Advertisement

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना ने जिन 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 7 सीटों पर 48 प्रतिशत की स्ट्राइक रेट के साथ जीत हासिल की. उन्होंने कहा, शिवसेना (यूबीटी) ने 21 सीटों पर चुनाव लड़कर 9 सीटों पर जीत हासिल की और उसका स्ट्राइक रेट 42 प्रतिशत था. शिंदे ने दावा किया कि उनकी पार्टी को विपक्षी गुट महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों की तुलना में दो लाख अधिक वोट मिले.

रिटर्निंग ऑफिसर ने क्या कहा?

इस बीच, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी वंदना सूर्यवंशी ने रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि ईवीएम किसी भी तरह की हेरफेर से बचाने के लिए मजबूत प्रशासनिक सुरक्षा उपायों के साथ एक स्टैंडअलोन सिस्टम है और इसे अनलॉक करने के लिए ओटीपी की कोई जरुरत नहीं थी. इसमें कोई वायरलेस संचार क्षमता नहीं है. उन्होंने कहा, ”यह एक अखबार द्वारा फैलाया जा रहा सरासर झूठ है. हमने मानहानि और झूठी खबर फैलाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 499, 505 के तहत मिड-डे अखबार को नोटिस जारी किया है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *