सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

क्या है सुसाइड पॉड जिससे हुई पहली मौत, स्विट्जरलैंड सरकार के उड़े होश, गिरफ्तारियां शुरू

2 मिनट पढ़ें
सुसाइड पॉड

क्या है सुसाइड पॉड जिससे हुई पहली मौत, स्विट्जरलैंड सरकार के उड़े होश, गिरफ्तारियां शुरू

Advertisement

First Death In Suicide Pod : स्विट्जरलैंड में एक महिला की मौत ने दुनियाभर को हिलाकर रख दिया है. ये पूरा मामला इच्छामृत्यु का बताया जा रहा है. जहां पर एक 64 वर्षीय अमेरिकी महिला ने विवादास्पद ‘सरको’ कैप्सूल का यूज करके अपनी जान दे दी. इस खबर ने स्विट्जरलैंड से लेकर अमेरिका तक सभी को हिला कर रख दिया है. मामला इस कदर गर्मा गया है कि स्विट्जरलैंड की सरकार हरकत में आ गई है. इच्छामृत्यु के इस मामलें में अब लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. दरअसल भारत समेत कई देशों में इच्‍छामृत्‍यु गैर-कानूनी है. लेकिन स्विट्जरलैंड में सहायता से मरने पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं हैं.

आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर होगी कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने और मदद करने के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और अब उन सभी पर आपराधिक कार्यवाही की जाएगी. इसके अलावा स्विट्जरलैंड की आंतरिक मंत्री एलिजाबेथ बॉम-श्नाइडर ने देश की संसद में मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि सरको आत्मघाती कैप्सूल दो मामलों में कानूनी रूप से अनुपालन नहीं करता है. इसके अलावा ये सुरक्षा कानून की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है.

पुलिस रिपोर्ट् के मुताबिक यह घटना सोमवार की है. स्विट्जरलैंड और जर्मनी की सीमा के पास जंगल में खास बक्से का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Advertisement

क्या है ‘सरको’ कैप्सूल या हाइपोक्सिया मौत

इस कैप्सूल सी दिखने वाली मशीन को कोई सरको कैप्सूल कहता है, कोई हाइपोक्सिया मौत तो कोई सुसाइड पॉड बुलाता हैं. ये कैप्सूल सबसे पहले 2019 में पहली बार सामने आई. इस मशीन को लेकर बताया गया कि ये एक पोर्टेबल, मानव आकार का पॉड है जो इसके अंदर ऑक्सीजन को नाइट्रोजन से बदल देता है, जिससे हाइपोक्सिया से मृत्यु हो जाती है. इस मशीन के अंदर एक बटन दिया हुआ है जिससे ये कैप्सूल संचालित होता है. जिस अमेरिकी महिला की मौत से ये मामला सामने आया है, उसमें इसी कैप्सूल का इस्तेमाल किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *