सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CAA पर क्या है सूफी इस्लामिक बोर्ड की प्रतिक्रिया, अध्यक्ष मंसूर खान ने किया सबकुछ साफ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

CAA पर क्या है सूफी इस्लामिक बोर्ड की प्रतिक्रिया, अध्यक्ष मंसूर खान ने किया सबकुछ साफ

सूफी इस्लामिक बोर्ड के अध्यक्ष मंसूर खान ने सीएए को लेकर कहा हम इस निर्णय के लिए अपने गृह मंत्री को धन्यवाद देते हैं कि वह इतने लाखों लोगों को ये मौका दे रहे हैं.

केंद्र की मोदी सरकार ने सोमवार (11 मार्च) को देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू करने की अधिसूचना जारी कर की. सीएए को लेकर राजनेताओं सहित धर्म गुरुओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी क्रम में अब CAA पर सूफी इस्लामिक बोर्ड की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंसूर खान ने कहा कि सीएए प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के हक में लागू किया गया है.

सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंसूर खान ने कहा कि जो सीएए लागू किया गया है वो तीन देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के हक में किया गया है और इसके अंदर जो है वो बहुत खुशी की बात है. जो लोग पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं और बहुत खराब परिस्थितियों में आकर यहां बसे हैं, उन्हें मान्यता दी जा रही है.

Advertisement

वहीं मंसूर खान ने कहा कि सूफी इस्लामिक बोर्ड की ओर से हम इस निर्णय के लिए अपने गृह मंत्री को धन्यवाद देते हैं कि वह इतने लाखों लोगों को ये मौका दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह का प्रचार कर रहे हैं कि सीएए अच्छा नहीं है उन्हें पता नहीं है कि विधायिका क्या है, न्यायपालिका क्या है और कार्यपालिका क्या है. उन्हें पता होना चाहिए कि ये कई साल पहले इस बिल को दोनों सदनों में निर्वाचित लोगों द्वारा पारित किया गया था और आज यह जिस स्थिति में है, केवल इसके नियम बनाए गए हैं. ये लोग मुसलमानों और लोगों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे अपनी नागरिकता खो देंगे. यह एक नागरिकता बिल है जो उन प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को मान्यता देने जा रहा है जो बहुत बुरी परिस्थितियों में यहां आए हैं.

इससे पहले बरतिया सूफी फाउंडेशन ने भी सीएए का समर्थन किया था. बरतिया सूफी फाउंडेशन के अध्यक्ष कशिश वारसी ने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा था कि “संशोधित नागरिकता कानून के कई उद्देश्यों में से एक अवैध अप्रवासियों की आमद को रोकना है, जो करदाताओं का पैसा खा रहे हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *