
Kanwar Yatra 2024: सावन के पवित्र महीने की आज (सोमवार) से शुरुआत हो चुकी है. अलग-अलग राज्य सरकारें कांवड़ियों के लिए व्यवस्थाएं कर रही हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने इस बार कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम किए हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार की तरफ से इस बार कांवड़ियों के लिए कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें उन्हें मेडिकल समेत कई तरह की व्यवस्थाएं मुहय्या करवाईं जाएंगी.
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली सरकार सावन महीने में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए अच्छे इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस साल अरविंद केजरीवाल की सरकार की तरफ से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 185 कैंप लगाए जा रहे हैं. इसमें से शाहदरा जिले में 38, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 29, सेंट्रल दिल्ली में 22 और पूर्वी दिल्ली में 19 कांवड़ शिविर समेत दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं.
दिल्ली सरकार सावन महीने में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए अच्छे इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल @ArvindKejriwal जी की सरकार की तरफ से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 185 कैंप लगाए जा रहे हैं।
इसमें से शाहदरा जिले में 38, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 29, Central दिल्ली में 22… pic.twitter.com/NQ8Tk7MyAp
— AAP (@AamAadmiParty) July 22, 2024
आतिशी ने आगे बताया कि इन शिविरों में पानी और शौचालय का इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही यह शिविर वाटरप्रूफ टेंट से बनाए गए हैं. वहीं इन शिविरों में मेडिकल सुविधा का भी इंतजाम किया गया है.
केजरीवाल सरकार में शिक्षा और जल मंत्री आतिशी ने बताया कि इसके अलावा इन कैंप में मेडिकल अरेंजमेंट्स भी किए गए हैं, क्योंकि कांवड़िय बहुत दूर से बिना चप्पल के आते हैं तो उन्हें कई प्रकार की बीमारी हो जाती हैं इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए मेडिकल अरेंजमेंट्स भी किए गए हैं.




आपकी राय