सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

शहनाज गिल के बारे में ये क्या बोल गए पाकिस्तानी सिंगर?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एक्ट्रेस शहनाज गिल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। पहले जहां वह सिर्फ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित थीं वहीं आज उन्हें पूरा देश जानता है। शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस और डाउन टू अर्थ नेचर की वजह से सलमान खान ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की चहेती बन चुकी हैं। लेकिन पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर को शहनाज के बारे में बहुत बड़ी गलतफहती हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी सिंगर अली जफर ने बताया कि जब उन्होंने शहनाज का नाम सुना तो उन्हें लगता था कि शहनाज गिल कोई पाकिस्तानी लड़की है। अली जफर ने उनके इस तरह की सोच रखने की वजह भी बताई। अली जफर ने बताया, ‘शहनाज’ पाकिस्तानी सा नाम है। ये शहनाज गिल कौन हैं। क्या ये कोई पाकिस्तानी हैं। फिर मैंने उन्हें देखा तो उनकी शक्ल भी काफी लाहौरी टाइप सी लगी।’ इसी इंटरव्यू के जरिए पाकिस्तानी सिंगर अली जफर ने शहनाज गिल को ऑफर भी कर दिया। अली जफर ने कहा कि अगर शहनाज गिल उन्‍हे सुन रही हैं तो मैं उनके साथ अपने किसी सॉन्ग में कोलैबोरेट करना चाहूंगा। बता दें कि पिछले दिनों अली जफर काफी चर्चा में रहे थे जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम नहीं करने की बात कह दी थी। दरअसल पाकिस्तानी सिंगर अली जफर ने हंसते हुए इस बारे में कहा कि जब वह शाहरुख खान के साथ काम करते हैं तो बड़ी प्रॉब्लम हो जाती है। बता दें कि शाहरुख खान अभी तक कई पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं लेकिन भारत में शुरू हुए पाकिस्तानी कलाकारों के बायकॉट के बाद ज्यादातर पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत में काम करना बंद कर दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Faridoon Shahryar (@ifaridoon)

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *