सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

यूपी में पटाखों की दुकानों को लेकर क्या हैं दिशा-निर्देश, यहां जानें सब कुछ

3 मिनट पढ़ें

दिवाली पर यूपी में पटाखों की दुकानों को लेकर क्या हैं दिशा-निर्देश, यहां जानें सब कुछ

UP DGP Headquarters Issued Guidelines Check Instructions Regarding  Firecracker Shops ANN | UP News: दिवाली पर यूपी में पटाखों की दुकानों को लेकर  क्या हैं दिशा-निर्देश, यहां जानें सब कुछ

स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में पटाखों की करीब 2500 दुकानें लग रही हैं. पटाखों से संबंधित न्यायालय से जो निर्देश मिले हैं, उसका पूरी तरीके से पालन किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था ने आज शुक्रवार (10 नवंबर) को पुलिस मुख्यालय से बयान जारी करते हुए कहा की आज धनतेरस का पर्व है. कल अयोध्या में दीपोत्सव का पर्व मनाया जाएगा. इसके बाद दीपावली है और फिर गोवर्धन पूजा, भैया दूज है. उन्होंने कहा कि इन सभी त्योहारों को लेकर शासन स्तर से सभी जिला मुख्यालयों को निर्देश जारी हुए है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी तैयारियां कर ली है और त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.

स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा की प्रदेश में सभी सर्राफा बाजारों में फुट पेट्रोलिंग की जाएगी. जिले के अधिकारी आपके अपने जनपदों में महत्वपूर्ण जगहों पर फुट पेट्रोलिंग करेंगे. स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में पटाखों की करीब 2500 दुकानें लग रही हैं. उन्होंने कहा कि पटाखों से संबंधित न्यायालय से जो निर्देश मिले हैं, उसका पूरी तरीके से पालन कराया जा रहा है. प्रशांत कुमार ने बताया कि शहरी स्थानों से दूर पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगे.

सीसीटीवी से हो रही निगरानी, इतनी लगाई गई पुलिस

स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया की प्रदेश में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही 232 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ, 3 कंपनी CAPF, 400 उपनिरीक्षक व अन्य पुलिस बल लगाया गया है. उन्होंने बताया कि अयोध्या में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी 112 का सेकेंड फेज लॉन्च किया गया है. पिछली व्यवस्था से ज्यादा एलर्ट व्यवस्था है इस बार की और इससे हम दोगुनी कॉल रिसीव करेंगे. इस बार कॉल उठाने के रेस्पॉन्स टाइम को और कम किया गया है.

डॉयल 112 लड़कियों के धरने पर क्या बोले प्रशांत कुमार

डॉयल 112 लड़कियों के धरने पर बयान देते हुए प्रशांत कुमार ने कहा जो नई कंपनी आई है कि उसने सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के तहत नई कंपनी को टेंडर दिया गया है. नई कंपनी ने एसयोर किया है उनके पास पर्याप्त मात्रा में जनशक्ति है. धरना दे रही लड़कियों के लिए कहा कि धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों की नई कंपनी से बात चल रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *