सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सिलेंडर ब्लास्ट से पटाखों में लगी आग, 7 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सिलेंडर ब्लास्ट से पटाखों में लगी आग, 7 लोगों की मौत

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के ढोलाहाट इलाके में एक भीषण विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई। यह धमाका एक घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद वहां रखे पटाखों में विस्फोट होने से हुआ, जिससे पूरा घर ढह गया।

सुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार, सुंदरबन के ढोलाहाट इलाके में विस्फोट बनिक परिवार के घर में हुआ, जहां वे कई सालों से पटाखा बनाने का काम करते थे। घर में कुल 11 सदस्य रहते थे, जिनमें से चार अब भी लापता हैं। धमाके की वजह से घर में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा घर ढह गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि ढोलाहाट इलाके में बीती रात विस्फोट हुआ था। गैस सिलेंडर पास के तालाब में फेंका हुआ दिखाई दिया, और घर की खिड़कियां टूटकर गिर गईं थीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *