सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Weather Havoc In Delhi: दिल्ली में मौसम का तांडव: तेज बारिश-आंधी से दीवार गिरी, तीन की मौत, कई घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Weather Havoc In Delhi: दिल्ली में मौसम का तांडव: तेज बारिश-आंधी से दीवार गिरी, तीन की मौत, कई घायल

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में तबाही के दृश्य भी देखने को मिले। आंधी-तूफान और बारिश के कारण सड़कों पर पेड़ गिर गए, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

सबसे भयावह हादसा दिल्ली के नबी करीम इलाके के अराकाशन रोड पर हुआ, जहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबकर तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो बिहार के और एक उत्तर प्रदेश का निवासी था—65 वर्षीय प्रभु और 40 वर्षीय निरंजना, दोनों मुंगेर, बिहार से थे, जबकि 35 वर्षीय रोशन उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से था।

दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता इमरान हुसैन ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी उन्हें शाम 5:30 बजे मिली और प्रशासन इस मामले की जांच कराएगा कि दीवार क्यों गिरी और क्या इसमें लापरवाही बरती गई।

Advertisement

दिल्ली के कई अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश और हवाओं का असर देखने को मिला। रेलवे स्टेशन की छत उड़ने, घरों की दीवारें गिरने और पेड़ उखड़ने की घटनाएं सामने आईं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन सतर्कता भी जरूरी है।

बारिश के बाद जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान निर्माणाधीन इमारतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सतर्कता बरतें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *