सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘हम लोगों को तीन ओवर का वो लगेगा’, लाइव मैच में क्या बोल गए रोहित शर्मा? वीडियो वायरल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘हम लोगों को तीन ओवर का वो लगेगा’, लाइव मैच में क्या बोल गए रोहित शर्मा? वीडियो वायरल

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हम लोगों को तीन ओवर का वो लगेगा.’

रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग के अलावा अपने फनी अंदाज़ के लिए भी खूब जाने जाते हैं. रोहित शर्मा रिलेक्स मूड में रहने वाले खिलाड़ी हैं. मुंबई से आने वाले रोहित शर्मा की हिंदी को भी खूब पसंद किया जाता है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी वायरल हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘हम लोगों को तीन ओवर को लगेगा.’

वायरल वीडियो राजकोट में खेले जा रहे मुकाबले की दूसरी और इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान की है, जब मोहम्मद सिराज ने पारी का 68वां ओवर पूरा किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सिराज अपना ओवर पूरा करके जा रहे होते हैं, वैसे ही कप्तान रोहित शर्मा ये कहते हुए सुनाई देते हैं, “जल्दी तो मांगो बॉल यार, हम लोग तीन ओवर पीछे हैं. अगर ये ऑलआउट हो गया न तो हम लोगों को वो लगेगा.”

हालांकि वीडियो में ये साफ नहीं हो पाया कि रोहित शर्मा के ‘वो’ का मतलब क्या था. शायद भारतीय कप्तान पेनाल्टी की बात कर रहे हों. लेकिन ये आधिकारिक रूप से क्लियर नहीं है कि रोहित शर्मा ‘वो’ के ज़रिए क्या कहना चाह रहे थे.

Advertisement

एक बार विराट कोहली ने भी अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रोहित शर्मा अक्सर ऐसी टपोरी भाषा बोलते हैं, जिसके समझना हर किसी के बस की बात नहीं है.

तीसरे दिन के बाद ऐसा रहा मुकाबले का हाल

राजकोट टेस्ट के तीन दिन पूरे हो चुके हैं. अपनी दूसरी पारी में बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने तीसरा दिन खत्म होने तक 196/2 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 133 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर रिटायर हो गए थे. बैक में दर्द के बाद जायसवाल रिटायर हुए. दिन खत्म होने तक भारत ने 322 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *