सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

‘…बंटेंगे भी और कटेंगे भी’, BJP के नारे पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान

3 मिनट पढ़ें
उदित राज

'...बंटेंगे भी और कटेंगे भी', BJP के नारे पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान

Udit Raj on Batenge Toh Katenge: कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव के बीच राजनीतिक पारा हाई है और इसी के साथ नारेबाजियों का दौर भी चल रहा है. हाल ही में बीजेपी का दिया नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ चर्चा में आया और समर्थन और विरोध दोनों के सुर छिड़ पड़े. इसी बीच कांग्रेस नेता उदित राज की प्रतिक्रिया भी सामने आई.

उदित राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, “जब तक रहेगी जाति, बटेंगे और कटेंगे भी.” उदित राज के इस बयान को बीजेपी पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है.

 

कनाडा में मंदिर पर हुए हमले पर बोले उदित राज
वहीं, कनाडा में हिन्दू मंदिरों पर हुए हमले पर भी उदित राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा कुछ महीनों से हो रहा है, पहले नहीं होता था. एक तरफ जस्टिन ट्रूडो इसकी निंदा करते हैं तो दूसरी तरफ इसे बढ़ावा देते हैं. इसलिए, उनकी स्थिति विरोधाभासी है.” उदित राज ने आगे कहा, “भारत सरकार को अपनी खुफिया जानकारी जुटानी चाहिए कि इसके पीछे कौन है और यदि इसका स्रोत भारत में है, तो उन्हें इस पर काम करना चाहिए.”

 

गैंगस्टर्स पर उदित राज की टिप्पणी
कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले गैंगस्टर ज्यादा से ज्यादा पाकिस्तान तक ऑपरेट करते थे, लेकिन अब वर्ल्ड लेवल पर काम कर रहे हैं. ऐसे ही गैंगस्टर भारत की जेलों में भी बंद हैं. ऐसे में गृहमंत्री क्या कर रहे हैं? इसमें हमारी ओर से भी कमी है. किस तरह से दिनदहाड़े एक्सटॉर्शन के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि, वह सामने खुल कर नहीं आते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि पुलिस मदद नहीं कर पाएगी. उनको मार दिया जाएगा. इसी तरह कनाडा में बेहद जटिल परिस्थिति बन गई है. ऐसी स्थिति में सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए.

एक चिंता और है कनाडा ने हमारे गृहमंत्री पर जो आरोप लगाए हैं, उसको लेकर अब अमेरिका ने चिंता जाहिर की है. यह कोई छोटी बात नहीं है कि अमेरिका ने इस पर चिंता जाहिर की है. अगर पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा था, तो यह सब मैनेज क्यों नहीं हो पा रहा है?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *