भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम उन्नत समाज का निर्माण कर सकेंगे : आदेश भारद्वाज

0
153
आदेश भारद्वाज
भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम उन्नत समाज का निर्माण कर सकेंगे : आदेश भारद्वाज

भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम उन्नत समाज का निर्माण कर सकेंगे : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भगवान श्री परशुराम गौड़ ब्राह्मण सभा अटेली रेवाड़ी ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। संस्था के अध्यक्ष एल सी जोशी ने कार्यक्रम में ना सिर्फ क्षेत्र बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के कई नामचीन लोगों को आमंत्रित कर इस कार्यक्रम को एक विशाल आकार देने का काम किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की कई ब्राह्मण संस्थाओं से जुड़े और करावल नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने भी शिरकत कर अलग अलग क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने समाज को सामाजिक अखंडता का संदेश देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की पहचान हमेशा से समाज को एकजुट कर लोक कल्याण कार्य करने की रही है। और इसी पहचान को बनाए रखना आज हमारे लिए एक अहम जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि शास्त्रों में ब्राह्मण के लिए 6 कार्य निहित किए गए हैं शिक्षा लेना – शिक्षा देना, दान देना – दान लेना, यज्ञ करवाना – यज्ञ करना, और मुझे बहुत खुशी है कि आज भी समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग इस परंपरा को तन्मयता से निभा रहा है। जिसका नतीजा यह है कि ब्राह्मण समाज के बच्चे ना सिर्फ शिक्षा अपितु क्रीड़ा, पुलिस, सेना और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में भी आज ब्रह्म समाज अग्रणीय भूमिका में है। इसके अलावा मैं आज के युवाओं और किशोरों को इस मंच से यह संदेश देना चाहता हूं कि हमारे परिवारों में बड़ों और बुजुर्गो की सेवा जरूर करें क्योंकि उनके आशीर्वाद के बिना एक सुदृढ़ और उत्कर्ष समाज की उत्पत्ति नहीं हो सकती। आज हमारे कुछ युवा शराब, जुए और दूसरे अन्य व्यसनों की तरफ भी बढ़ रहे हैं तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि क्षणिक आवेश में पड़कर अपना जीवन खराब ना करें।

क्योंकि सदाचार के रास्ते पर चलकर ही हम भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चल सकेंगे और एक उन्नत समाज का निर्माण कर सकेंगे। इस अवसर पर आनंद शर्मा, अरविंद कौशिक, धर्मेंद्र वशिष्ठ, आलोक कौशिक, देवेंद्र शर्मा, दीपक कौशिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here