We Support Peace campaign: आचार्य लोकेश ने भारतीय राजदूत एवं संतों के साथ,‘वी सपोर्ट पीस’ वैश्विक अभियान शुरू किया
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश .भारतीय राजदूत एवं सर्वधर्म संतों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में ‘वी सपोर्ट पीस’ विश्व व्यापी अभियान का शुभारंभ किया| जिसमें ग्रीस के स्थानीय विशिष्ट नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धार्मिक पुनर्जागरण एवं एथेंस घोषणा पत्र के अवसर पर आयोजित इस समारोह में अवधूत दत्त पीठाधीश्वर गणपति सच्चिदानंद स्वामी, लक्ष्मीनृसिंह पीठाधीश्वर शंकराचार्य सच्चिदानंद सरस्वती स्वामी , श्रीशैला पीठाधीश्वर डॉ चन्नासिद्धधर्मा स्वामी , स्वामीनारायण परंपरा से महोपाध्यय भद्रेशदास स्वामी , श्री सुगुनेन्द्र तीर्थ स्वामी, धार्मिक हेरिटेज के अभिरक्षक निर्मल आखाडा से श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह , श्री कैलाश आश्रम से आचार्य महामण्डलेश्वर जयेन्द्र पुरी स्वामी ने विश्व विख्यात विद्वान दार्शनिकों के ऐतिहासिक शहर में अभियान को वैश्विक स्तर पर प्रारंभ करते हुए हाथों में पोस्टर लेकर अभियान की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया |
जैन आचार्य लोकेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जनमानस इस समय युद्ध से ग्रसित है | वौश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता है और लोग भय की स्थिति में जी रहे है | इस समय लोगो को शांति व सद्भावना चाहिए | उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम से प्रारंभ हुआ ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान अब विश्व व्यापी होने जा रहा है |



