सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हम पूर्वोत्तर में विवादों के बॉर्डर नहीं विकास का कॉरिडोर बना रहे : PM मोदी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह मेघालय के शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और जी किशन रेड्डी पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी कतर में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का जिक्र करते हुए कहा कि आज एक संयोग ऐसा बना है कि जब फुटबॉल विश्व कप का फाइनल खेला जाना है मैं फुटबॉल मैदान में ही आपसे संवाद कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब फुटबॉल का बुखार हम सभी को जकड़ रहा है तो मैं फुटबॉल की शब्दावली में ही आपसे बात क्यों न करूं? फुटबॉल के खेल में जब कोई खिलाड़ी खेल भावना के खिलाफ जाता है तो उसे रेड कार्ड दिखाया जाता है और मैदान से बाहर भेज दिया जाता है। इसी तरह पिछले 8 वर्षों में हमने पूर्वोत्तर के विकास में कई बाधाओं को रेड कार्ड दिखाया है। भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद को खत्म करने का काम किया है। हमारे लिए विकास सिर्फ शिलान्यास तक सीमित नहीं रहता जैसे पहले सिर्फ फीते कटते थे और फोटो खींचती थी। काम नहीं होता था हम शिलान्यास भी करते हैं और लोकार्पण भी करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर में प्रदान की गई बेहतर हवाई सेवा कृषि उपज के निर्यात में मदद कर रही जिससे किसानों को फायदा हो रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग सरकार भ्रष्टाचार भेदभाव हिंसा वोट बैंक की राजनीति को खत्म करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्वोत्तर को बांटने की कोशिश की जा रही थी लेकिन अब हम इस तरह के प्रयासों को रोक रहे हैं।

नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल की गोल्डन जुबली समारोह में पीएम मोदी के सामने परिषद की 50 वर्षों की यात्रा पर एक लघु फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर पीएम मोदी ने बीते 50 वर्षों में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में एनईसी के योगदान को उल्लेखित करने वाला स्मारक ग्रंथ ‘गोल्डन फुटप्रिंट्स’ जारी किया। राज्य में 2450 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने यहां 4 सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी जो मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरेंगी। मेघालय में टेलीकॉम कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए राज्य को 4जी टावर समर्पित किए जिनमें से 320 से अधिक का काम पूरा हो गया है और करीब 890 निर्माणाधीन है। पीएम मोदी ने उमसावली में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलांग परिसर का उद्घाटन किया। शिलांग के मशरूम विकास केंद्र में एक ‘स्पॉन प्रयोगशाला’ और एक एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा मिजोरम मणिपुर त्रिपुरा और असम में 21 हिंदी पुस्तकालयों का भी उद्घाटन उन्होंने शिलांग से ही किया। शिलांग टेक्नोलॉजी पार्क के फेज 2 की आधारशिला भी रखी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *