Home मैं भी रिपोर्टर जलभराव नें किया रक्षाबंधन के पवित्र पर्व का मजा किरकिरा : सुमित...

जलभराव नें किया रक्षाबंधन के पवित्र पर्व का मजा किरकिरा : सुमित शर्मा

0
55
सुमित शर्मा
जलभराव नें किया रक्षाबंधन के पवित्र पर्व का मजा किरकिरा : सुमित शर्मा

जलभराव नें किया रक्षाबंधन के पवित्र पर्व का मजा किरकिरा : सुमित शर्मा

* बहनों को उठानी बड़ी बहुत परेशानियाँ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) दिल्ली की लापरवाह सरकार पवित्र रक्षाबन्धन पर्व पर भी राजधानी दिल्ली के जल निकासी सिस्टम को दुरुस्त नहीं कर सकी जिसके चलते लाखों बहनों को त्यौहार के दिन असंख्य परेशानियों का सामना करना पड़ा अनेक तो मुहूर्त के समय रहते अपने भाईयों के घर पहुंच ही नहीं सकी औरजो पहुंची उन्हें भारी जलभराव और भयंकर जाम का सामना करना पड़ा | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट और लक्ष्मी नगर विधानसभा से चुनाव लड़े सुमित शर्मा का |

सुमित शर्मा कहते हैं कितने शर्म की बात है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्री बार-बार दावा करते रहे हैं जलभराव अब बीते दिनों की बात होगा अब दिल्ली में जलभराव नहीं होगा लेकिन आज रक्षाबन्धन के दिन हुई बरसात के बाद भारी जलभराव ने नौटंकी सरकार के दावों को आईना दिखा दिया है और बता दिया है उनकी सरकार के इंतजाम कितने हुए है ,लोगो नें आज उनके इंतजामों को सडकों पर बहते देखा है | दिल्ली की सडकों पर आज कई-कई फुट भरे पानी नें दिखा दिया रेखा गुप्ता सरकार नें बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं किया |

सुमित शर्मा कहते हैं जलभराव का आज आलम यह था कि लोग घरों से निकलने की सोच भीं नहीं पा रहे थे रक्षाबंधन के दिन दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह हुई भारी बारिश ने कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी । मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था | लेकिन साल भर के त्यौहार के चलते लोगो का घरो से निकलना मजबूरी था ,लेकिन घरो से निकलने के बाद उन्हें भयंकर जाम और जलभराव से जूझना पड़ा |

सुमित शर्मा कहते हैं बारिश के चलते यातायात व्यवस्था ठप हो गई पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड और कनॉट प्लेस सहित राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की सूचना मिली। आई.टी.ओं ,कनाट प्लेस रिंग रोड तक भारी मात्र में हुए जलभराव से लोगो को परेशानी हुई | इतना ही नहीं हवाई याता भी प्रभावित हुई |फ्लाइटरडार के आंकड़ों से पता चला है कि शनिवार सुबह 135 उड़ानें देरी से चलीं। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सुबह 8:30 बजे 15 उड़ानों में देरी देखी गई, जबकि 120 बाहरी उड़ानें भी निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं। सुमित शर्मा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार को बडबोलापन छोड़ना होगा और धरातल पर उतर इस परेशानी का समाधान तलाशना होगा केवल बयानबाजी से स्म्स्यओंके समाधान नहीं हुआ करते |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here