Home मैं भी रिपोर्टर Water Service Campaign: प्यासे को जल पिलाना केवल मानवता की सेवा नहीं...

Water Service Campaign: प्यासे को जल पिलाना केवल मानवता की सेवा नहीं बल्कि ईश्वर की सच्ची अराधना है : डॉ वसंत गोयल

0
88

Water Service Campaign: प्यासे को जल पिलाना केवल मानवता की सेवा नहीं बल्कि
ईश्वर की सच्ची अराधना है : डॉ वसंत गोयल

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : गंगा अवतरण दिवस (पुरुषोत्तम मास के ज्येष्ठ दशहरा)एवं चौथे सबसे बड़े हनुमान दिवस के उपलक्ष्य में जेके फाउंडेशन एवं श्री गोपाल गौशाला एवं श्री राम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में “प्यासे को पानी” जैसे पुण्य एवं सनातनी सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गोयल मेडिकल के संस्थापक एवं जेके फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. बसंत गोयल ने कहा कि “जल ही जीवन है” और सनातन धर्म में जल सेवा को महादान का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्यासे को जल पिलाना केवल मानवता की सेवा नहीं, बल्कि ईश्वर की सच्ची आराधना है।
इस मौके पर विनोद जैन ने बताया कि यह जल सेवा का कार्य वर्तमान में चल रहे “नौ तपा” के दिनों में विभिन्न स्थानों पर निरंतर संचालित रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को तपती और झूलसती गर्मी से राहत मिल सके। श्री जैन ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर प्रभु श्री राम एवं सनातन संस्कृति की प्रेरणा से ऐसे सेवा कार्य निरंतर आगे भी करते रहेंगें। “हम सभी केवल परमपिता परमेश्वर के निमित्त मात्र हैं। प्रभु कृपा से समाज सेवा के ऐसे कार्य सदैव चलता रहे ऐसा प्रयास निरंतर करते रहेंगे। इस अवसर पर राज वालिया, प्रीति जैन, हरपाल सिंह,जीविका मित्तल, अमित मित्तल, मीनू जैन,एस के गोयल,रोहतास प्रजापति, अमित शर्मा (नोनी), सीए एस के जैन, प्रवीन गोयल, सीए अशोक गुप्ता, एडवोकेट तेजवीर सिंह,एच के गोयल अमित जैन, ओमपाल,मौजी राम, संजीव बंसल, एवं अनिल बिंदल उपस्थित होकर जल वितरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here