सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Watch: पैरालंपिक्स खिलाड़ियों का ये सेलिब्रेशन रुला देगा आपको, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

2 मिनट पढ़ें

Apan Tokito Oda at 18 is Paralympics Champion Here Watch Viral Video Latest Sports News Watch: पैरालंपिक्स खिलाड़ियों का ये सेलिब्रेशन रुला देगा आपको, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

 

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक्स में जापान के टोकितो ओडा (Tokito Oda) ने इतिहास रच दिया है. टोकितो ओडा ने मेंस सिंगल्स व्हीलचेयर टेनिस का गोल्ड मेडल जीत लिया है. लेकिन इसके बाद टोकितो ओडा जिस अंदाज में जश्न मनाया वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. टोकितो ओडा के सेलीब्रेशन को देखने के बाद फैंस अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वहीं, पेरिस पैरालंपिक्स मेडल टैली की बात करें तो चीन का दबदबा बरकरार है. चीन मेडल टैली में पहले नंबर पर बरकरार है. चीन 94 गोल्ड मेडल के अलावा 73 सिल्वर मेडल और 49 ब्रॉन्ज मेडल के साथ टॉप पर काबिज है. इस तरह चीन के 216 मेडल्स हो गए हैं. भारत 7 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 16वें पायदान पर है. अब तक भारतीय एथलीटों ने 29 मेडल्स जीते हैं. इस वक्त टॉप-5 देशों की फेहरिस्त में चीन के अलावा ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, नीदरलैंड्स और इटली शामिल है.

 

ग्रेट ब्रिटेन ने 47 गोल्ड मेडल के अलावा 42 सिल्वर मेडल और 31 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. इस तरह ग्रेट ब्रिटेन ने 120 मेडल्स जीते हैं. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तीसरे नंबर पर काबिज है. अब तक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के एथलीटों ने 36 गोल्ड मेडल के अलावा 41 सिल्वर मेडल और 25 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. इस तरह अब तक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाड़ी 102 मेडल्स अपने नाम कर चुके हैं. जबकि नीदरलैंड्स चौथे नंबर पर काबिज है. नीदरलैंड्स ने 26 गोल्ड मेडल के अलावा 17 सिल्वर मेडल और 12 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है. जबकि पांचवें नंबर पर काबिज इटली ने 24 गोल्ड मेडल के अलावा 15 सिल्वर मेडल और 32 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *