सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव में सभी सीटों पर एक साथ नहीं खत्म होगा मतदान, सामने आई ये बड़ी वजह

2 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव

महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव में सभी सीटों पर एक साथ नहीं खत्म होगा मतदान, सामने आई ये बड़ी वजह

Advertisement

Maharashtra-Jharkhand Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में 20 तारीख को की सभी सीटों पर और झारखंड के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार बंद हो गया है. अब बुधवार, 20 नवंबर को दोनों राज्यों में वोट पड़ेंगे. चुनाव के बाद 23 नवंबर  को नतीजे सामने आएंगे.

20 तारीख को होने वाला मतदान झारखंड की 38 सीटों पर होना है तो महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव 20 नवंबर को ही होना है.

सभी सीटों पर वोटिंग एक साथ नहीं होगी खत्म

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर मतदान एक साथ बंद नहीं होगा. इन सीटों में कुछ सीट अति संवेदनशील इलाकों में है जहां पर मतदान कुछ पहले खत्म हो जाएगा. इसी वजह से इन सीटों पर चुनाव प्रचार भी बाकी सीटों की तुलना में थोड़ी देर पहले बंद हुआ.

लेकिन मोटे तौर पर बात की जाए तो महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा. लेकिन इन 288 में से 5 विधानसभा की कुछ पोलिंग बूथ ऐसे हैं जहां पर वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक ही चलेगी. यह पोलिंग बूथ संवेदनशील इलाकों में बने हुए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से यहां मतदान तीन घंटे पहले ही खत्म हो जाएगा.

Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड की 38 सीटों पर जो मतदान होना है, उसमें से अधिकतर विधानसभा में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. लेकिन 7 विधानसभा सीट ऐसी हैं जिनके  कुछ बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान न होकर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा. यह वह पोलिंग बूथ भी ऐसे हैं जो अति संवेदनशील इलाकों में बने हुए हैं.

इसी तरह से जिन सीटों पर उपचुनाव होना है जिनमें उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट भी शामिल हैं. इन सीट्स पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. 20 तारीख को मतदान खत्म होने के बाद 23 नवंबर को इन मतों की गणना होगी और उसके नतीजे बाद सामने आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *