सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 13000 से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे, 100 फीसदी होगी वेबकास्टिंग

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 13000 से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे, 100 फीसदी होगी वेबकास्टिंग

Delhi Election 2025 Dates: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार (07 जनवरी) को चुनाव को लेकर कार्यक्रमों की घोषणा की. निर्वाचन आयोग ने लोगों से बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है.

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजधानी के 2697 स्थानों पर कुल 13,033 मतदान केंद्र होंगे. 100 फीसदी वेबकास्टिंग की सुविधा होगी, जिसके जरिए सभी पोलिंग स्टेशनों पर निगरानी की जाएगी. हर मतदान केंद्र पर औसतन 1191 वोटर्स होंगे.

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 210 मॉडल पोलिंग स्टेशन

निर्वाचन आयोग ने ये भी बताया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 210 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. 70 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जो सिर्फ महिलाओं के द्वारा संचालित किए जाएंगे. इसके साथ ही 70 पोलिंग स्टेशनों की कमान दिव्यांग कर्मचारी संभालेंगे.

दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं और इनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिलाएं हैं. उन्होंने बताया कि युवा मतदाताओं (20 से 21 वर्ष के) की संख्या 28.89 लाख है जबकि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की संख्या 2.08 लाख है.

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. हालांकि दोनों में से किसी भी पार्टी को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली थी.

दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव के तहत 8 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था जबकि मतगणना 11 फरवरी को हुई थी. इस चुनाव में आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 62 ने जीत हासिल की थी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *