सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

‘118 सीटों पर वोटर बढ़े, इनमें से BJP…’, CWC में राहुल गांधी ने उठाए महाराष्ट्र चुनाव पर सवाल

2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

'118 सीटों पर वोटर बढ़े, इनमें से BJP...', CWC में राहुल गांधी ने उठाए महाराष्ट्र चुनाव पर सवाल

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया. राहुल गांधी ने कहा कि वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद 72 लाख नए वोटर जोड़े गए. ऐसे 118 सीटों में से बीजेपी 102 पर जीत गई. इसका मतलब कुछ ना कुछ गड़बड़ी हुई है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, राहुल गांधी ने कहा, “मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया. महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की. इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार ने चुनाव नियमों में संशोधन को लेकर सवाल पूछे हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने सीडब्ल्यूसी बैठक में पूछा, “चुनाव नियमों में बदलाव कर सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसे साझा करने का आदेश अदालत ने दिया था. चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. भाजपा निर्वाचन आयोग जैसी सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है, लेकिन हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे.”

सीडब्ल्यूसी को सोनिया गांधी का संदेश 

कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो सकीं. उन्होंने कांग्रेस कार्यसीमिति को एक संदेश में कहा, “भारत भर में कई स्थानों पर गांधीवादी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं. यह भी उचित है कि इस बैठक को नव सत्यग्रह बैठक भी कहा जाता है. अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम इन ताकतों का सामना अपनी पूरी ताकत से और अटल संकल्प के साथ करें.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *