सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कोलकाता रेप केस पर फूटा विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा, कश्मीर से कर दी पश्चिम बंगाल की तुलना

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kolkata rape murder case vivek agnihotri slams there is no safety and  security and women are victims of rape and molestation | कोलकाता रेप केस पर  फूटा विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा, कश्मीर

 

कोलकाता रेप केस पर फूटा विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा, कश्मीर से कर दी पश्चिम बंगाल की तुलना

कोलकाता में हुए जघन्य अपराध को लेकर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूटा है. उन्होंने बंगाल की तुलना कश्मीर से कर दी है और राज्य की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं.

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के केस को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन, रैली और नारेबाजी और डॉक्टर्स की हड़ताल चल रही है. लोगों में और डॉक्टर्स में रेपिस्ट और प. बंगाल सरकार के खिलाफ गुस्सा ही गुस्सा भरा हुआ है. देशभर के लोगों का इसपर गुस्सा फूट रहा है और वह अपना विरोध जता रहे हैं.

इसी मुद्दे पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी राय रखी है. उन्होंने भी पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है और इंसाफ पर जोर डाला है. साथ ही फिल्ममेकर ने बंगाल की हालत पर भी बात की है.

बंगाल में पुलिस और सरकार फेल

Advertisement

विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल के मुद्दे पर फोकस करते हुए एएनआई से कहा, ‘बंगाल में पुलिस और सरकार बुरी तरह फेल हो गई है. अगर हमें वापस पहले जैसा ग्रेट बंगाल चाहिए तो हमें यहां का पूरा पॉलिटिकल सिस्टम बदलना पड़ेगा. एक लड़की के रेप को पॉलिटिकल वेपन की तरह यूज किया जा रहा है. बंगाल सरकार ने संदेशखाली में भी कोई एक्शन नहीं किया और इसमें भी नहीं कर रही है.’

खस्ताहाल है पश्चिम बंगाल?

विवेक ने बंगाल की हालत को लेकर कहा, ‘लोगों ने इतना बलिदान क्यों किया? असल वजह ये थी कि हमने सोचा था कि आजादी के बाद हमें जिंदगी जीने का हक है, जिंदगी को गरिमा और वैल्यू मिलेगा. मैं इस पर रिसर्च करता रहा हूं और इंटरव्यू भी करता रहा हूं, इसके अलावा अक्सर पश्चिम बंगाल आता रहा हूं. हर जगह लोग मुझे तीन बातें बताते हैं, पहली ये कि पश्चिम बंगाल खस्ताहाल है, दूसरा ये कि यहां कोई सुरक्षा नहीं है और महिलाएं राजनीतिक स्ट्रैटिजी के तहत रेप और छेड़छाड़ की शिकार हो रही हैं’.

कश्मीर से की पश्चिम बंगाल की तुलना

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि ‘आगे भी कोई उम्मीद नहीं है. मैंने कभी इन बातों पर विश्वास नहीं किया था. लेकिन जिस तरह से आरजी कर अस्पताल की घटना हुई यह बहुत शर्मनाक है. मुझे समझ में नहीं आता कि इसे छिपाने की क्या जरूरत थी, यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी यही कहा’.

कोलकाता में हो रहे विरोध को लेकर रैली में शामिल हुए विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की तुलना कश्मीर से करते हुए कहा कि ‘दोनों का डीएनए एक ही है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि देश में बंगाल और कश्मीर दो जगहें ऐसी हैं जहां मैं शूट नहीं कर सकता’.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *