सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राजौरी आतंकी हमला मामले में अहम सुराग मिले: जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि राजौरी आतंकी हमले में सात लोगों के मारे जाने के मामले में सुरक्षाबलों को कई ठोस सुराग मिले हैं। सिंह ने कहा कि आतंकवादियों के संपर्क में रहे कई लोगों से पूछताछ की गई है और पुलिस को ‘जल्द ही सफलता मिलेगी’। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल चार बार इलाके में अभियान चला चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘जांच के दौरान हमें कई पुख्ता सबूत मिले हैं। हमारे पास उनके संपर्क में आए कई लोगों का ब्योरा है, उनमें से कुछ से पूछताछ भी की गई है। जरूरत के हिसाब से गिरफ्तारियां की जाएंगी। यह प्रक्रिया जारी है और मुझे उम्मीद है कि हम बहुत जल्द सफलता हासिल करेंगे।’’

गत एक और दो जनवरी को राजौरी के धंगरी गांव में आतंकवादियों द्वारा किए गए दोहरे हमले में एक विशेष समुदाय के सात लोग मारे गए थे और 14 अन्य घायल हुए थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि इस कदम से जम्मू-कश्मीर और पूरे देश में आतंक फैलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “लंबे समय से जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में सीमा पार से आतंक फैलाने वाले प्रमुख चरित्र अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम हो गए हैं। दुनिया भर में लोग उनकी शरारतों को जानते हैं।’’

Advertisement

जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख ने कहा कि इन लोगों पर नकेल कसने की प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत किसी भी तरह से आतंकवाद में शामिल लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर आतंकवादी के रूप में अधिसूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका निश्चित तौर पर असर होगा… दुनिया उस व्यक्ति के बारे में जान जाती है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच, देशों के समूह, जो आतंकवाद का मुकाबला करने पर काम करते हैं, उन्हें भी पता चल जाता है कि उन्होंने क्या किया है। यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके खिलाफ नकेल कसने में मदद करता है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *